उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है ओर साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है।
- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना
- खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
- पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन
- मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत
साथ ही बिजली चमकने के साथ ही आंधी-तूफान से पेड़ टूटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। वहीं, भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है।
नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने नदी-नालों के पास रहने वालों को सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है। कहा है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन में सतर्कता बरतें।








