Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राशिफल 24 जून: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

by Rajendra Joshi
June 24, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

मेष -:
आज आपका दिन ठीक रहेगा. कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने की उम्मीद है. आज आप अपने कार्यों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे. वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी. कारोबार में साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी अपने से सलाह जरूर लें, फायदा होगा.

वृष -:
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा. आज आप कोई नया काम शुरू करने का प्लान तैयार करेंगे. आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा. आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा. आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा. आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा. अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा. बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी. आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी.

मिथुन -:
आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है. आज ऑफिस में कुछ अधिक काम होने से आप घर देर से पहुंचेंगे. परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुननी चाहिए. आज संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा. लम्बे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जायेंगे. दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

कर्क -:
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे. जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे. कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं. आज आप किसी के व्यापार को बढ़ाने में उसकी मदद करेंगे.

सिंह-:
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा. ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से और जल्दी पूरा हो जायेगा. आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी. करोबार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होगी. आपका जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेगा, इससे आपका मन खुश रहेगा. आज आपके घर का माहौल अच्छा बना रहेगा. बच्चों के साथ समय बिताएंगे.

कन्या-:
आज आपका दिन सामान्य रहेगा. ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा. आज करियर में आपको सफलता मिलेगी. घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी. जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे. अनियमित दिनचर्या के कारण आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा. आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए. समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा.

तुला-:
आज आपका दिन शानदार रहेगा. आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी. दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे. आज आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी. आज आप परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे. दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी. आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

वृश्चिक -:
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा. आज समाज में आपकी सराहना होगी. राजनीति से जुड़े लोगों के प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी. आज आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी. किसी काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे. रोजमर्रा के कार्यों से फायदा होगा. कारोबार में रोज की अपेक्षा आज अधिक लाभ होगा.

धनु -:
आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा. आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. कारोबार से संबंधित यात्रा से लाभ होगा. परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. किसी भी काम को करने में खास दोस्तों की मदद मिलेगी. आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

मकर -:
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं. आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है. निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह भी मिलेगी. कारोबार को बढ़ाने में कुछ नए मौके आपको मिलेंगे. दूसरों के साथ मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है. आज माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा.

कुंभ -:
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा. आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे. आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का महौल खुशनुमा बनेगा. व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए काफी लाभदायक होगी. जीवनसाथी के सहयोग से आज कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे. आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. आज आपको संतान पक्ष से खास खुशखबरी मिलेगी. आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश करेंगे. घर में सभी की सेहत अच्छी रहेगी.

मीन -:
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा. शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा. परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी. कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा. आज आपको अपने बड़े भाई से उपहार मिलेगा. महिलाएं आज घरेलू कामों को जल्द खत्म कर लेंगी. सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे. सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे.

Tags: AstrologerAstrologyHoroscopeHoroscope 24 juneHoroscope today

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
devbhoomi samiksha weather update

ख़बर मौसम- प्रदेश के मौसम की हर ख़बर, देखें रिपोर्ट।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved