Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021 रद्द, नए सिरे से होगी-पुराने अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में राहत

by Rajendra Joshi
March 11, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

आखिरकार पेपर लीक प्रकरण के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अपनी नींद से जागा. आयोग ने सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया है. अब इस भर्ती के लिए नए सिरे से विज्ञापन अप्रैल में जारी होगा, जिसमें इंटरव्यू नहीं होंगे. वहीं, पुरानी भर्ती के अभ्यर्थियों को नई भर्ती में आवेदन शुल्क में छूट के साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रस्ताव है.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 25 नवंबर 2021 को 776 पदों के लिए जेई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे. 7 से 10 मई 2022 के बीच इस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी. इसमें करीब 31 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसका परिणाम 31 अगस्त 2022 को जारी किया गया था.

इसके बाद आयोग ने इंटरव्यू शुरू कर दिए थे, कृषि और मैकेनिकल के पदों पर इंटरव्यू हो भी चुके थे. इस बीच इस साल 8 जनवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया. इस परीक्षा को आयोग ने तत्काल रद्द कर दिया था. पेपर लीक में पकड़े गए आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की भी जानकारी दी थी.

-

मामले में एसआईटी ने जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने पेपर लीक में शामिल अभ्यर्थियों की सूची आयोग को उपलब्ध कराई. बीती 10 फरवरी को आयोग ने इस सूची को वेबसाइट पर जारी किया था, जिसमें पटवारी लेखपाल भर्ती के 44 और जेई भर्ती के 12 अभ्यर्थी शामिल थे. इसके बाद तीन मार्च को पुलिस से मिली एक और सूची में 49 अभ्यर्थियों के नाम जारी किए गए थे, जो कि जेई भर्ती के पेपर लीक के आरोपी थे.

आयोग के प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आयोग अब अप्रैल के दूसरे सप्ताह में सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा का नया विज्ञापन जारी करेगा. चूंकि राज्य सरकार अब इस पद पर इंटरव्यू की व्यवस्था को खत्म कर चुकी है, लिहाजा दोबारा भर्ती में अब केवल लिखित परीक्षा ही होगी. इस भर्ती की परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में कराने की योजना है.

यह भी पढ़ें :- सतीश कौशिक की मौत है या साजिश फार्महाउस में मिली आपत्तिजनक दवाएं

राज्य लोक सेवा आयोग ने नए विज्ञापन के तहत आवेदन करने वाले पुराने अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट व अधिकतम आयु सीमा में राहत का प्रस्ताव पास कर शासन को भेज दिया है. अब शासन को ही इस पर कोई निर्णय लेना है.

आयोग ने 2021 की जो विज्ञप्ति जारी की थी, उसमें जेई भर्ती के लिए 776 पद थे. इस बीच शासन से इन पदों के लिए कई और प्रस्ताव आयोग को मिल चुके हैं. लिहाजा, नई विज्ञप्ति में सभी पदों को शामिल किया जाएगा. इससे अभ्यर्थियों के लिए ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा.

Tags: breaking newslatest newsउत्तराखंड कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved