Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सतीश कौशिक की मौत है या साजिश, फार्म हाउस में मिली ‘आपत्तिजनक दवाएं’

by Rajendra Joshi
March 11, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

बीते बुधवार को जाने माने फ‍िल्‍म अभिनेता और निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में दिल्ली में अकास्‍म‍िक निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री शोक की लहर में डूब गई। सतीश कौश‍िक होली के त्‍योहार के मद्देनजर दिल्ली में थे। द‍िल्‍ली के एक फार्महाउस में उनकी अचानक तब‍ियत खराब हो जाने के बाद उनको अस्‍पताल ले जाया गया लेक‍िन रास्‍ते में ही उनको हार्ट अटैक आ गया था ज‍िसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

गुरुवार को द‍िल्‍ली के डीडीयू अस्‍पताल में उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया और उनका पार्थिव शरीर मुंबई ले जाया गया जहां अंत‍िम संस्‍कार क‍िया गया। लेक‍िन द‍िल्‍ली पुल‍िस अब सतीश कौशिक के पोस्टमॉर्टम की ड‍िटेल र‍िपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

द‍िल्‍ली पुल‍िस के सूत्र बताते हैं क‍ि वह मौत का सही कारण जानने के लिए विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साउथ वेस्‍ट दिल्ली में स्‍थ‍ित फार्महाउस का जिला पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने दौरा भी किया है जहां पर पार्टी का आयोजन क‍िया गया था। पुल‍िस जांच टीम ने कुछ ‘दवाएं’ भी बरामद की हैं।

यह भी पढें :- मुख्यमंत्री ने किया ‘उत्तराखंड स्वागत’ गीत का विमोचन।

सूत्र बताते हैं क‍ि इस पार्टी का आयोजन एक उद्योगपति के फार्म हाउस पर किया गया था। पार्टी में शाम‍िल होने वाले सभी मेहमानों की सूची भी खंगाली जा रही है। बताया जाता है क‍ि पार्टी में एक उद्योगपति भी शामिल था जो एक मामले में वांछित है।

सूत्र बताते हैं क‍ि सतीश कौशिक ने जिस दोस्त के फॉर्महाउस में होली की पार्टी की थी वहां से जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक दवाई के पैकेट मिले हैं. एक बात ये भी सामने आई है जो सतीश कौशिक का दोस्त विकास मालू है उसका बिजवासन में मालू फॉर्म हाउस है. इस पर सालों पुराना एक रेप केस था, पर वो कहा का मामला है, ये पुलिस चैक कर रही है।

यह भी पढें :- देहरादून में बड़ा हादसा टला, फाटक तोड़ते हुए ट्रेन के नजदीक पहुंची बेकाबू कार

फॉर्म हाउस में जो 10 से 12 लोग आए थे, उन गेस्ट की लिस्ट भी तैयार की जा रही है। हालांकि पुलिस के अधिकारियों का कहना है क‍ि पोस्टमॉर्टम में कुछ संदिग्ध नही आया है। डॉक्टर्स ने इसे हार्ट अटैक ही बताया है बाकी शरीर में क्या कुछ था, वो पूरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा जिसके लिए विसरा सेम्पल प्रिजर्व करवा दिया है। जो आपत्तिजनक दवाई के पैकेट मिले हैं वो किसके लिए थे, किसने इस्तेमाल किए उनसे सतीश कौशिक का कोई संबंध है या नहीं, ये जांच के बाद साफ होगा।

इस बीच देखा जाए तो बॉलीवुड एक्टर और सतीश कौशिक के करीबी दोस्त अनुपम खेर ने ही उनकी मौत की पुष्टि की थी। पोस्टमॉर्टम के बाद कल दोपहर में उनके पार्थिव शरीर को मुम्बई स्थित आवास पर ले जाया गया था। वहीं उनका अंतिम‌ संस्कार किया गया। अनुपम खेर ने बताया था कि सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में एक फार्महाउस गये हुए थे।फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

बताते चलें क‍ि सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने काफी समय दिल्ली में बिताया और साल 1972 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाग नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट में एक्टिंग के गुर सीखे। उनके परिवार की बात करें तो साल 1985 में उन्होंने शशि कौशिक संग सादी की थी और उनके दो बच्चे थे। उनका बेटा शानू कौशिक 1996 में सिर्फ 2 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गया था। इसके बाद एक्टर ने साल 2012 में सरोगेसी के जरिए बेटी वंशिका का स्वागत किया।

Tags: Big breaking newsBreaking bollywoodbreaking newslatest newsSatish kaushik deathToday's breaking newsनिर्माता-निर्देशक सतीश कौशिकसतीश कौशिक मृत्यु

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

पिथौरागढ़ हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, एक जवान शहीद

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved