Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

by Rajendra Joshi
July 25, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-

देहरादून 25 जुलाई , जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि आरटीओ, पुलिस एवं लोनिवि विभाग की टीम गठित कर, सड़कों पर गड्डे, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग, सड़को पर पड़ी सामग्री आदि का निरीक्षण कर निस्तारण करते हुए सड़क को सुविधाजनक बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में चिह्नित अवशेष ब्लैक स्पाॅट पर तत्काल सुधारात्मक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी लेेते हुआ कहा कि किस समय और स्थान अधिक दुर्घटनाएं घटित हो रही है की समीक्षा करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की जिन में मुख्यतः कारण ओवर स्पीड, गलत ओवरटेक, विपरीत दिशा में वाहन चलाना मुख्य कारण है इसके अतिरिक्त लाइट खराब होना, सड़क के गड्डे, अनाधिकृत होर्डिग भी दुर्घटनाओं के कारण बन रहे है। जिलाधिकारी ने लोनिवि एवं एनएचआई के अधिकारियों को सड़कों के गड्डे भरने तथा नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम बनाते हुए अनाधिकृत होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। साथ ही रफ ड्राईविंग के विरूद्ध विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को इंटरसैप्टर लगाते हुए ओवर स्पीड रफ ड्राईव करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक को जनपद में क्षेत्रवार संयुक्त टीम बनाते हुए अतिक्रमण, अवैध होल्डिंग पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर हम्बल स्ट्रीट लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात को सूची प्रेषित करने को कहा साथ ही लोनिवि को हम्बल स्ट्रीट लगाने के निर्देश दिए। उन्होेंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एमबुलेंस में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, संभागीय परिवहर अधिकारी सुनील कुमार, अधी0 अभि0 लोनिवि डीसी नौटियाल, अधी0 अभि0 राजेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी यू0एस चैहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: अधी0 अभि0 राजेश कुमारअधी0 अभि0 लोनिवि डीसी नौटियालअपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 निधिनगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहानपुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडेसंभागीय परिवहर अधिकारी सुनील कुमार

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved