Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।

by Rajendra Joshi
July 25, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-

देहरादून 25 जुलाई, जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 9 बजे तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 10 बजे तिरंगा फहराया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय भवनों, मुख्य चैराहों, ऐतिहासिक भवनों को प्रकाशमान करने तथा मुख्य चैराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यमों से देशभक्ति के गीत चलाये जाए। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विद्युत, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाॅल वितरण व्यवस्था आदि के निर्देश दिए। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान के अन्तर्गत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने हेतु कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने तथा समस्त विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों एवं विभागों से संबंधित फर्मों, व्यक्तियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा व डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अधिकरण आर.सी तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, उप जिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल, विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज कुमार उप्रेती, जिला पंचायतराज अधिकारी एमएम खान सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा व डाॅ0 एस.के बरनवालउप जिलाधिकारी चकराता सौरभ असवालजिला पंचायतराज अधिकारी एम.एम खानजिलाधिकारी सोनिकानगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहानपरियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अधिकरण आर.सी तिवारीमुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज उप्रेतीमुख्य विकास अधिकारी झरना कमठानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने संबंधित अधिकारियों को जोनल एवं सैक्टर प्रभारी तथा मजिस्ट्रेट को अपने-अपने नंबर साझा करने के निर्देश दिएविकासनगर विनोद कुमार

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

अखंडता व संप्रभुता के लिए जरूरी है आमजन का जागृत होनाः महाराज

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved