Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति ने जनजातीय समुदायों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर दिया जोर

by Rajendra Joshi
October 4, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर। 4 अक्टूबर 2026। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के डा. रतन सिंह सभागार में आदिग्राम लाभार्थी संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति डा. आचार्य बालकृष्ण ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एस.के. कश्यप उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यवाहक अधिष्ठाता, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय डा. एस.सी. त्रिपाठी, निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा, डा. आर.के. सिंह एवं कर्नल अमित बिष्ट मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में आदिग्राम परियोजना की उपलब्धियों तथा जनजातीय समुदायों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। पतंजलि परिवार द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित इस परियोजना के माध्यम से उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्रों में आजीविका, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, जैविक खेती एवं योग को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए हैं।

मुख्य अतिथि कुलपति डा. एस.के. कश्यप ने कहा कि किसान मेला किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मेले में प्रदर्शित तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें अपनी खेती में अपनाएं। आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार के साथ खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।


डा. आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि आदिग्राम परियोजना के अंतर्गत लगभग 17 हजार जनजातीय परिवारों का डेटाबेस तैयार कर उन्हें जियो-टैग एवं डिजिटल रूप से दर्ज किया गया है। 5,000 से अधिक किसानों तथा 15,000 से अधिक लोगों को आजीविका एवं कौशल प्रशिक्षण दिया गया, जबकि 1,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा गया। प्रतिभागियों को डिजिटल कृषि, मोबाइल एप, जैविक खेती, हस्तशिल्प, मशरूम उत्पादन एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। पतंजलि प्रतिनिधियों ने पंतनगर विश्वविद्यालय के साथ कृषि, बागवानी एवं औषधीय पौधों के क्षेत्र में प्रमाणित बीज एवं पौध सामग्री उपलब्ध कराने तथा उत्पादों के संभावित बाय-बैक मॉडल पर सहयोग की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों एवं लाभार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें जैविक खेती, हस्तशिल्प उत्पादों के ऑनलाइन विपणन और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों एवं लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

पंतनगर विश्वविद्यालय के बीजों की किसान मेले में जबरदस्त बिक्री

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved