Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पंतनगर विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन

by Rajendra Joshi
September 27, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • 62 टीमों के 372 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार एवं तकनीक आधारित समाधान

पंतनगर, 27 सितंबर 2026। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (ई-सेल) द्वारा सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के मार्गदर्शन में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच)-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर 2026 को किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एस.के. कश्यप के मार्गदर्शन तथा निदेशक, सेवायोजना एवं परामर्श निदेशालय डा. एम.एस. नेगी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समन्वय में सह निदेशक, सेवायोजना एवं परामर्श निदेशालय डा. गीता पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही

दो-दिवसीय हैकाथॉन में विश्वविद्यालय के 62 टीमों के कुल 372 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में छह विद्यार्थी शामिल रहे। प्रतिभागी टीमों ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के अंतर्गत निर्धारित विभिन्न समस्या विवरणों पर कार्य करते हुए वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान के लिए तकनीक आधारित अभिनव समाधान विकसित किए।
आंतरिक चरण में विद्यार्थियों को अपने नवाचार, तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता एवं टीमवर्क का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। टीमों ने निर्धारित समय में अपने समाधान विकसित किए तथा उन्हें मूल्यांकन पैनल के समक्ष प्रस्तुत किया।
ई-सेल, पंतनगर द्वारा कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन किया गया। हैकाथॉन ने विद्यार्थियों को विचारों को व्यवहारिक तकनीकी समाधानों में परिवर्तित करने, टीम के रूप में कार्य करने तथा अपने नवाचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया।
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के आंतरिक चरण का सफल आयोजन विश्वविद्यालय में नवाचार, उद्यमिता, तकनीकी समस्या-समाधान एवं सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देने की दिशा में विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

3 अक्टूबर से पंतनगर में 120वां किसान मेला, स्मार्ट खेती और ड्रोन तकनीक पर जोर

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved