Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पशुपालकों को बांझपन नियंत्रण एवं उन्नत पशुपालन की दी जानकारी

by Rajendra Joshi
September 19, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT


पंतनगर, 19 सितंबर 2026। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय पशु शोध समन्वित परियोजना-फ्रिजवाल के अंतर्गत ग्राम मखवारा फार्म कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र-बरा एवं ग्राम टिगरी कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र-सितारगंज में पशुपालकों एवं वैज्ञानिकों के बीच किसान चौपाल का आयोजन किया गया। दोनों चौपालों में कुल 46 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।


किसान चौपाल का उद्घाटन पशु प्रजनन विभाग के प्राध्यापक एवं परियोजना अधिकारी डॉ. बृजेश सिंह ने किया। उन्होंने परियोजना के उद्देश्यों एवं पशुपालकों को इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक पशुपालन में उचित प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाल आई.सी.ए.आर. एमेरिटस प्राध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने पशुओं में बांझपन की समस्या, इसके कारणों, बचाव एवं उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को पशुपालन के तकनीकी आयामों को अपनाकर उन्नत एवं वैज्ञानिक पशुपालन करने की सलाह दी।


चौपाल के दौरान पशुपालकों का पंजीकरण एवं सामग्री वितरण कु. आराधना फुलार द्वारा किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव शिवांशु तिवारी ने प्रस्तुत किया। ग्राम मखवारा में 28 तथा ग्राम टिगरी में 18 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved