Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत

by Rajendra Joshi
March 19, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

खेल सिखाता है जीवन जीने की कला-रेखा आर्या

हमारे युवा हैं समाज और देश की रीढ़-रेखा आर्या

ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए सरकार ने लागू की हैं अनेक योजनाएं-रेखा आर्या

रूडकी

प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख़्य अतिथि शिरकत किया। खेल मंत्री ने कहा है कि हमारे युवा समाज और देश की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। मंत्री रेखा आर्य ने रूडकी में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में देशभर से आये खिलाड़ियों और विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ववल भविष्य की कामना की।

-

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार अखिल भारतीय टूर्नामेंट आयोजित हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम विंनर, उत्तराखंड की टीम रँनर, महाराष्ट्र की टीम तृतीय, उत्तर प्रदेश ब्लू टीम चौथे स्थान पर रही।वहीं महिला वर्ग में महाराष्ट्र टीम विनर,राजस्थान की टीम रनर, उत्तराखंड की टीम तृतीय स्थान पर रही जबकि उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ी प्रतीक त्रिपाठी को मैन ऑफ द सीरीज़ घोषित किये गए।

सभी खिलाड़ियो को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया। साथ ही खेल मंत्री ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है और इनके कल्याण और उत्साहवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो नीतियां बनाईं है उनसे नई प्रतिभागियों को अनेक अवसर मिलेंगे।

-

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।कहा कि निश्चित ही इस प्रकार की प्रतियोगिताएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।खेल मंत्री ने कहा कि खेल हमें जीने की कला सिखाता है। खेल हमें सिखाता है कि गिरते-उठते, पीछे छूटने के बावजूद भी आगे बढ़ते हैं और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी आपस में गले मिलकर खेल को समाप्त करते हैं। कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जोकि हमें आशा-उमंग व शक्ति का संचार करता है और जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया है।

-

साथ ही कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से खेलों के विकास के साथ ही खिलाड़ियो को भी बहुत बड़ा लाभ मिलता है। कहा कि हमारे यहाँ प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,आज हमारा राज्य खेल के सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार ख्याति व पदक प्राप्त कर रहा है।इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी राज्यों की टीमों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छा खेल के प्रदर्शन करने की अपील की,साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री देशराज कर्नवाल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति जी, टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव श्री इमरान लारी जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद कश्यप जी, व्यापार मंडल महामंत्री श्री कमल चावला जी, पार्षद श्री विवेक चौधरी जी सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshibreaking newscabinet minister ganesh joshicm dhamilatest newsकृषि मंत्री गणेश जोशीटेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव श्री इमरान लारी जीपार्षद श्री विवेक चौधरीपूर्व विधायक श्री देशराज कर्नवाल जीभाजपा जिला अध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति जीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीव्यापार मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद कश्यप जीव्यापार मंडल महामंत्री श्री कमल चावला जीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

आज के समय में हमें जागृत युवा शक्ति की आवश्यकता है- राज्यपाल

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved