Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

एशियन-भारत कृषि सहयोग के मंच पर पंतनगर के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

by Rajendra Joshi
September 11, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर, 11 सितंबर 2026। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कृषि महाविद्यालय में एशियन-इण्डिया फैलोशिप प्रोग्राम के अंतर्गत अध्ययनरत म्यांमार एवं इंडोनेशिया के तीन अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने नई दिल्ली में आयोजित 9वीं एशियन-इण्डिया मिनीस्ट्रीएल मीटिंग ऑन एग्रीकल्चर एण्ड फॉरेस्ट्री में प्रतिभाग किया। बैठक 8 एवं 9 सितंबर 2026 को नेशनल एग्रीकल्चर साइंस कॉम्पलैक्स, नई दिल्ली में आयोजित हुई।
बैठक में भारत एवं एशियन देशों के मध्य कृषि एवं वानिकी क्षेत्र में सहयोग, टिकाऊ कृषि, जलवायु परिवर्तन के प्रति कृषि क्षेत्र की अनुकूलन क्षमता तथा क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उच्चस्तरीय विचार-विमर्श किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से डा. अमित केसरवानी ने तीनों विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यार्थी कृषि महाविद्यालय में एम.एससी. एवं पीएच.डी. कार्यक्रमों में अध्ययनरत हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपने-अपने देशों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन, अनुसंधान अनुभवों तथा पंतनगर विश्वविद्यालय में प्राप्त शैक्षणिक अवसरों को साझा किया। इस दौरान कृषि शिक्षा, अनुसंधान, मानव संसाधन विकास तथा भारत एवं एशियन देशों के मध्य भविष्य में कृषि सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों के साथ विशेष फोटो सेशन भी आयोजित किया गया।


बैठक में केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, आईसीएआर के उप महानिदेशक डा. यशपाल सिंह मलिक तथा अपर महानिदेशक डा. सीमा जग्गी सहित भारत सरकार एवं एशियन सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


डा. अमित केसरवानी ने कहा कि एशियन-इण्डिया फैलोशिप प्रोग्राम भारत एवं आसियान देशों के बीच कृषि शिक्षा एवं वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों एवं संस्थानों के बीच निरंतर संवाद से ज्ञान एवं तकनीक के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में मजबूत अंतरराष्ट्रीय अकादमिक नेटवर्क विकसित होंगे।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

क्वांटम विश्वविद्यालय में मेगा रक्तदान शिविर, 536 यूनिट रक्तदान

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved