Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शिक्षा व्यक्ति को ज्ञान के साथ विवेक और समझ प्रदान करती है: कुलपति

by Rajendra Joshi
September 8, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर। 8 सितम्बर 2026। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कृषि संचार विभाग में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एस.के. कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुलपति डा. एस.के. कश्यप ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को केवल ज्ञान ही प्रदान नहीं करती, बल्कि उसे सोचने, समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं है। शिक्षक विद्यार्थियों में ज्ञान, विवेक, तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।

उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों को केवल उत्तर नहीं देता, बल्कि उन्हें प्रश्न पूछने और स्वयं उत्तर खोजने के लिए प्रेरित करता है। प्रसिद्ध दार्शनिक सुकरात का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रश्न और संवाद के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया व्यक्ति के विचारों को नई दिशा देती है। दर्शन और शिक्षा का उद्देश्य भी व्यक्ति को गहराई से सोचने तथा जीवन को बेहतर ढंग से समझने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डा. वी.एल.वी. कामेश्वरी सहित विभाग के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षकों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह का उद्देश्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका तथा शिक्षा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करना रहा।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुमाऊं दौरे को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारियों की समीक्षा

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved