Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पंतनगर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पोषण माह और साक्षरता दिवस के प्रति जागरूकता

by Rajendra Joshi
September 9, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर। 9 सितम्बर 2026। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के तत्वावधान में रावे कार्यक्रम 2026 का आयोजन सिंघल फार्म, गोपीपुरम (हल्दूचौड़) में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा साक्षरता एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

पोषण माह सितंबर 2026 के अंतर्गत छात्रों द्वारा पोषण स्वर बढ़ाने में आंगनबाड़ी की भूमिका बताते हुए ‘हमारी आंगनबाडी हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और ग्रामीण महिलाओं ने अपनी भरपूर सहभागिता दी। रैली का आयोजन सिंघल फार्म और गोपीपुरम ग्रामसभा दुम्काबंगर बच्ची धर्मा, हल्दूचौड़ के ग्रामों में किया गया। इसी क्रम में बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका, बाल पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल विकास, देखभार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया एवं आंगनवाड़ी सेवाओं एवं माताओं और बच्चों के लिए उपलब्ध सेवाओं विशेषकर पोषण सुविधाओं के प्रति जागरूकता प्रदान की गई।
इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा एवं साक्षरता के महत्व को दर्शाते हुए विभिन्न वर्गों जैसे पी.एम. किसान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना और बुनकरों के लिए पी.एम. विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी।
यह कार्यक्रम अधिष्ठात्री, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के निरंतर प्रोत्साहन एवं कोर्स इंचार्ज डा. अनुपमा पांडे और डा. मोनिका खोलिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 60 ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों ने अपनी सहभागिता दिखाई और छात्रों द्वारा दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान श्रीमती रूकमणी नेगी ने ग्रामीणों, छात्रों का उत्साहवर्धन किया और इस तरह के कार्यक्रम को आगे भी करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सुनीता अधिकारी बीना थुवाल, गिरीश चंद्र मिश्रा, वार्ड मेम्बर भी शामिल रहें।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती पर पंतनगर विश्वविद्यालय ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved