Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चौथी बार प्रत्याशी घोषित होने पर माला राज्य लक्ष्मी शाह का भव्य स्वागत करते महानगर अध्यक्ष अग्रवाल।

by Rajendra Joshi
March 3, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व मे टिहरी लोकसभा की चौथी बार की प्रत्याशी पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित होने पर माला राज्य लक्ष्मी शाह (सांसद टिहरी) का भव्य स्वागत महानगर कार्यालय में किया गया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि महारानी जी को चौथी बार पुनः केंद्रीय नेतृत्व में टिहरी लोकसभा की सम्मानित जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है इसके लिए में देश के सम्मानित प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का टिहरी लोकसभा की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।

-

सांसद एवं प्रत्याशी टिहरी लोकसभा माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ता हैं टिहरी लोकसभा की सांसद में नहीं हूं आप सभी कार्यकर्ता सांसद हैं आप सबके स्नेह आशीर्वाद के परिणाम से मुझे पुनः प्रधानमंत्री जी की ओर से आशीर्वाद प्राप्त हुआ है आप सबका सहयोग चाहती हूं कि हम सब लोग मिलकर टिहरी लोकसभा एवं देवभूमि की ओर से माननीय नरेंद्र मोदी जी को देश का पुनः प्रधानमंत्री बना सके इसी संकल्प के साथ आप सभी का धन्यवाद।


साथ ही सांसद रानी जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि फाइनल परीक्षा की घड़ी आ गई है हमें दिन-रात एक करके मेहनत करके प्रत्येक बुथ से 370 मतों से अधिक मार्जन से जीतना है इस लक्ष्य की प्राप्ति तक हम चैन से बैठेंगे नहीं अभी तो मुझे विश्वास है देश की नंबर वन एक सीट को सर्वप्रथम नंबर एक पर ही लेकर आएंगे ओर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान करेंगे।

कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा विधायक खजान दास विधायक सविता कपूर विधायक उमेश शर्मा एवं दर्जाधारी मधु भट्ट ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महानगर के उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा रतन सिंह चौहान बबीता सहोत्रा उमा तिवारी महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी देवेंद्र पाल मोंटी मोहित शर्मा विनोद शर्मा मोतीराम भगवत प्रसाद मकवाना हरीश डोरा प्रदीप कुमार अक्षत जैन विपिन खंडूरी रंजीत सेमवाल जयपाल बाल्मीकि सभी मंडल अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री गण एवं महानगर के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह जी का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर की महामंत्री सुरेंद्र राणा के द्वारा किया गया।

Tags: माला राज्य लक्ष्मी शाह

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

एफएडीए ने 'व्यापार-थीम्ड ड्राइविंग सक्सेस टुगेदर' के 16वें संस्करण का समापन किया

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved