Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

एफएडीए ने ‘व्यापार-थीम्ड ड्राइविंग सक्सेस टुगेदर’ के 16वें संस्करण का समापन किया

by Rajendra Joshi
March 5, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून- 05 मार्च, 2024: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) ने आज दिल्ली में ‘व्यापार- ड्राइविंग सक्सेस टुगेदर’ के 16वें संस्करण का समापन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रशासन और मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी, ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रतिष्ठित नेता और एफएडीए के 150 से अधिक सदस्य एक साथ एक मंच पर आए।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने उद्योग के गणमान्य व्यक्तियों, एफएडीए के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया और एफएडीए दिल्ली की स्‍टेट चेयरपर्सन गरिमा मिश्रा के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सिंघानिया और मिश्रा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में व्यापार करने में आसानी पर एक अच्छी पैनल चर्चा हुई। इसके अलावा, ‘बिजनेस अपॉर्च्युनिटी विद ओपनिंग ऑफ आरवीएसएफ एंड एटीएस ‘ पर एक मुख्य भाषण भी हुआ। इसके बाद एफएडीए एकेडमी एंड रिसर्च के चेयरमैन और एएसडीसी के वाइस प्रेसिडेंट विंकेश गुलाटी के साथ ऑटोमोटिव स्किलिंग पर एक फायरसाइड चैट हुई।

डीलर कम्युनिटी को संबोधित करने के लिए एफएडीए के निमंत्रण की सराहना करते हुए, एनसीटी दिल्ली सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश गहलोत ने कहा कि एसोसिएशन परिवार का एक अभिन्न अंग जैसा महसूस करता है जो लगातार समर्थन प्रदान करता है और बदलते कारोबारी माहौल के प्रति समर्पण दर्शाता है। उन्होंने क्षेत्र में दिल्ली सरकार द्वारा विकसित किए गए अनुकूल कारोबारी माहौल पर प्रकाश डालते हुए दिल्ली परिवहन उद्योग में किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर जोर दिया।

-

उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने 47 में से 45 से ज्यादा सेवाओं को सफलतापूर्वक फेसलेस मोड में बदल दिया है जिसके चलते पिछले दो सालों में 53 लाख से ज्यादा पंजीकरण हुए हैं। उनका मानना है कि यह उपलब्धि उपभोक्ताओं के लिए स्वामित्व के अनुभव को काफी बेहतर बनाती है। मैनपॉवर को कुशल बनाने में राज्य आईटीआई को समर्थन देने के एफएडीए के नजरिए की सराहना करते हुए, उन्होंने देश के अकुशल वर्कफोर्स को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय असंगठित सेवा स्टेशनों से इन प्रयासों को शुरू करने का प्रस्ताव दिया।

एफएडीए के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने कहा, “दिल्ली में ‘व्यापार’ के 16वें संस्करण की मेजबानी करना सौभाग्य की बात है। यह जमावड़ा भारतीय ऑटोमोटिव रिटेल उद्योग में दिल्ली के महत्व को दर्शाता है। हम सभी सदस्यों से व्यावसायिक विकास को सुनिश्चित करते हुए अनुकरणीय सेवा की प्रतिबद्धता जारी रखने का आग्रह करते हैं। एफएडीए सदस्यों को सपोर्ट करने, कौशल और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। एफएडीए ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए कुशल जनशक्ति लाने के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करने के लिए राज्य संचालित आईटीआई के साथ सहयोग करेगा।”

एफएडीए, दिल्ली की चेयरपर्सन गरिमा मिश्रा ने कहा, “हम दिल्ली में व्यापार को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से उत्‍साहित हैं। संवाद और ज्ञान-साझा करने के माध्यम से, हम लगातार तरक्‍की करने के साथ ही शहरी परिवहन में बदलाव के सरकार के नजरिए का समर्थन करना चाहते हैं।”

इस इवेंट में दिल्ली एनसीआर रीजन से 150 ऑटोमोबाइल डीलरों ने भाग लिया। पैनल चर्चाओं ने देश भर में प्रतिस्पर्धी, कुशल और कारोबार के अनुकूल वातावरण के लिए एफएडीए की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। एफएडीए बदलते कारोबारी माहौल के अनुसार चुनौतियों का समाधान करने और इंडस्ट्री वर्कफोर्स का कौशल बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस सभा ने न केवल गहन चर्चा के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया, बल्कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सफलता के लिए सामूहिक संकल्प को भी मजबूत किया।

Tags: थीम्ड ड्राइविंग सक्सेस टुगेदर

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

SGRRU के रोजगार मेले में छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved