Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Mussoorie News: मंत्री गणेश जोशी ने मंसूरी में 266.15 लाख की लागत की विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

by Rajendra Joshi
March 12, 2024
in देहरादून
0
Mussoorie News
ADVERTISEMENT
गांधी चौक मसूरी में कम्पनी बाग में पार्क एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति निर्माण कार्य सहित रू.266.15 लाख की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Mussoorie News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित गांधी चौक में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमडीडीए द्वारा स्वीकृत रू.266.15 लाख की लागत की विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मसूरी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधानसभा वासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को योजना को ससमय पूर्ण करने और निर्माण कार्यों की दौरान इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देशित किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा भाजपा की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार के नारे के साथ और सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास नारे के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा यही कारण है, कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा वर्ष 2025 तक प्रदेश हर क्षेत्र में अग्रणी हो इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

Mussoorie News

इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास

मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत क्यारकुली में रू.47.10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कम्पनी बाग में रू. 26.00 लाख की लागत से पार्क एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति निर्माण कार्य। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत शिव मन्दिर के समीप रू.48.43 लाख की लागत से आयरलैंड के सौन्दर्गीकरण एवं रेनोवेशन का कार्य। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चामासारी के धोबीघाट बैंड से बडदड़ा के सम्पर्क मार्ग में रू.37.01 लाख की लागत से सी०सी० सड़क व रेलिंग का निर्माण कार्य। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कम्पनी बाग से काण्डी लाज जाने वाले रास्ते में रू.22.61 लाख की लागत से सी०सी० सडक निर्माण कार्य। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मसूरी स्थित कैमल बैक रोड़ में रु.60.00 लाख की लागत से रघुवीर निवास पर सी०सी० रोड़ व रेलिंग का निर्माण कार्य। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत पंडित दीनदयाल पार्क लण्ढौर के रू.25.00 लाख की लागत से निर्माण का कार्य।

-

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश ठाकुर, कुशाल राणा, नरेन्द्र भेलवान, रजत अग्रवाल, सजय अग्रवाल, देवी गोदियाल, ओ० पी० उनियाल, रविन्द्र रावत, अरविन्द सेमवाल, मदन मोहन शर्मा, मुकेश धनाई, गीता कुमाई, विनीता अधिकारी, सतीश ढौंढियाल,अमित भट्ट, रमेश जगूड़ी, सीता पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: MDDAकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

Dehradun News : हेलसिंकी में शिक्षा मंत्री डा. रावत ने किया पिल्के डे केयर सेंटर का भ्रमण

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved