Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Dehradun News : हेलसिंकी में शिक्षा मंत्री डा. रावत ने किया पिल्के डे केयर सेंटर का भ्रमण

by Rajendra Joshi
March 12, 2024
in शिक्षा/रोजगार
0
-
ADVERTISEMENT

International School of Vantaa में विभिन्न शैक्षिक गतिविधयों को भी जाना

Dehradun News : यूरोपीय देशों के भ्रमण के दूसरे दिन प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ हेलसिंकी (फिनलैण्ड) के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पिल्के डे केयर सेंटर हेलसिंकी एवं इंटरनेशलन स्कूल वान्ता में वहां के एजूकेशन मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने हेलसिंकी में हेउरेका साइंस सेंटर का भी भ्रमण किया।

WhatsApp Image 2024 03 12 At 18.49.57 A4c20fbc

फिनलैण्ड की राजधानी हेलसिंकी पहुंचे प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि मंगलवार को उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हेलसिंकी के शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर वहां की शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने सबसे पहले पिल्के डे केयर सेंटर का दौरा किया। जहां पर उन्होंने पूर्व प्राथमिक शिक्षा देखभाल (म्ब्ब्म्) का अवलोकन किया। डा. रावत ने बताया कि इस दौरान उन्होंने केन्द्र के प्रबंधक से ईसीसीई को लेकर विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि डे केयर सेंटर में पूर्व प्राथमिक कक्षा हेतु कोई विशेष पाठ्यक्रम लागू नहीं है बल्कि बच्चे खेल-खेल में स्वयं ईवीएम गतिविधि द्वारा सीखते हैं। जहां पर बच्चों की उम्र के अनुसार विभिन्न मूलभूत सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराई जाती हैं।

International School of Vantaa

इसके पश्चात डा. रावत ने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ वान्ता (हेलसिंकी) का भ्रमण किया। जहां उन्होंने विद्यालय में शिक्षण, प्रयोगशाला, संगीत कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय व शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। विद्यालय भ्रमण के दौरान उन्होंने वहां के शिक्षकों से भी वार्ता की तथा शैक्षणिक गतिविधयों की जानकारी हासिल की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक मैक्स द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से वहां की शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय संचालन का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने बाद में हेउरेका साइंस सेंटर, हेलसिंकी का भी भ्रमण किया। जहां पर साइंस सेंटर में उपलब्ध साइंस के विभिन्न मॉडल के साथ ही प्लेनेटोरियम का भी अवलोकन किया।

इस दौरान उनके साथ सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक अजय नौरियाल, कंचन देवराड़ी, भगवती प्रसाद मंदोली, मदन मोहन जोशी, प्रद्युमन सिंह रावत व दीपक प्रताप आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
UPNL

UPNL के भवन हेतु निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी भूमि- मुख्यमंत्री

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved