Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमियर लीग-2023 के फाइनल मुकाबले में प्रतिभाग, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

by Rajendra Joshi
July 1, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

देहरादून: आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंची जहां पर उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित “उत्तराखंड प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट” के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रतिभाग किया।खेल मंत्री ने इस दौरान समस्त खिलाड़ियो की हौसला अफजाई की साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

-

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सीएयू द्वारा आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग- 2023 का आयोजन वाकई काबिले तारीफ है।क्रिकेट टूर्नामेंट के ऐसे आयोजनों से हमारे राज्य के खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने का अवसर प्रदान होता है।साथ ही आईपीएल में खेलकर आये खिलाड़ियों के साथ यहां के खिलाड़ियो को खेलने का मौका मिल रहा है निश्चित ही उनके साथ रहने से वह काफी कुछ सीखेंगे।उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए खेल में असीम संभावनाएं छिपी है,जरूरत है अब इस क्षेत्र में अपनी मंजिल बनाने की। उन्होंने कहा हमारे राज्य कि ग्रामीण अंचल में बहुत सी प्रतिभाएं हैं, आवश्यकता सिर्फ उनके खेल को तलाशने और तराशने की है।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रति गंभीर है।खेल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना शुरू की है ।इस योजना के जरिये हमारे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियो को अपने खेल को सुधारने के साथ ही अपनी खेल के आवश्यक सामग्री को लेने का मौका मिलता है।उन्होंने कहा कि राज्य में अगले वर्ष 38 वे राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होना है जिसके लिए अभी से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।कहा कि हमारी कोशिश है कि राज्य में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।साथ ही कहा कि जल्द ही हम स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड,4 प्रतिशत का खेल कोटा आरक्षण की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं जिसका कि लाभ आने वाले समय मे हमारे खिलाड़ियो को मिलेगा।

-

बता दे कि उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया।उत्तराखंड प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत 22 जून 2023 से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई जिसका की आज समापन हुआ। फाइनल मुकाबला टिहरी टाइटंस और पिथौरागढ़ चैंप्स के बीच खेला गया।जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पिथौरागढ़ चैंप्स ने आठ विकेट खोकर 139 रन बनाए ।वही जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी टाइटंस ने 4 विकेट खोकर 139 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी, ग्लोबल यूनिवर्सिटी सिस्टम(एशिया पेसिफिक) के सीईओ श्री शरद मेहरा जी,संरक्षक सीएयू श्री पीसी वर्मा जी, सीएयू सचिव श्री महिम वर्मा जी,अध्यक्ष श्री जोत सिंह गुनसोला जी,उपाध्यक्ष श्री नीरज भंडारी जी सहित अधिकारी,कर्मचारी,दर्शकगण और स्पोर्ट्स कॉलेज के बच्चे उपस्थित रहे।

Tags: breaking newscm dhamiCricket cuplatest newsUPluttarakhand newsUttarakhand premier leagueमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

Govt Job: उत्तराखंड में 1550 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved