Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल मैदान का शिलान्यास

by Rajendra Joshi
March 4, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • खेल व खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास-रेखा आर्या
  • एक वर्ष के भीतर होगा फुटबॉल मैदान का कार्य पूरा, होंगे राष्ट्रीय स्तरीय खेल-रेखा आर्या

हल्द्वानी

-

आज नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व वर्तमान में उत्तराखण्ड़ सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची जहां उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट के साथ फुटबॉल मैदान का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे इस फुटबॉल मैदान की कुल लागत करीब 477.39 लाख रुपये है जो कि एक वर्ष के अंतराल में पूर्ण हो जाएगा।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने संबोधन में समस्त क्षेत्र वासियो को बधाई दी।

-

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार “जो कहा वह पूरा किया” वाक्य पर आगे बढ़ रही है।इस मैदान के बनने से हमारे खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। उन्होंने खेल मंत्री रेखा आर्या की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारी छोटी बहन अपने विभागीय कार्यो को बेहतरीन तरीके से कर रही है वह काबिले तारीफ है।

-
-

वहीं इस दौरान जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारा प्रदेश माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि हल्द्वानी वासियो की लगातार मांग थी कि यहाँ पर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक फुटबॉल मैदान होना चाहिए जिसे हमने गंभीरता से लिया और आज इसका विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास कर दिया गया है।

यह मैदान एक साल के भीतर पूर्ण हो जाएगा जिसमे कि आने वाले समय मे फुटबॉल के कई मैच आयोजित होंगे साथ ही हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा।

-
-

खेल मंत्री ने कहा कि हम अपने पारंपरिक व पौराणिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि माननीय मुख्यमंत्री धामी जी ने इस वर्ष आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय खेलो में मलखंब को भी शामिल किया है। अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने 8 से 14 वर्ष तक के बालक व बालिकाओ हेतु मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना शुरू की है जिसके तहत हर जिले से 150 बालक व बालिका को हर माह 1500 रुपये की छात्रवर्ती दी जा रही है।

इसके साथ ही हम खिलाड़ियो के लिए राज्य मे चार प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण लागू करने जा रहे हैं जिसका लाभ उन्हें सरकारी सेवाओं में प्राप्त होगा।कहा कि सरकार व खेल विभाग ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड के साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जितने वाले खिलाड़ियो की प्रोत्साहन राशि मे बढ़ोतरी की है। साथ ही इस अवसर पर खेल मंत्री व रक्षा राज्य मंत्री ने खेलो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले खिलाड़ियो को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी,मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला जी सहित विभागीय अधिकारी व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Tags: breaking newscm dhamilatest newsकैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

साहू समाज के प्रथम सम्मेलन में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved