Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

US Nagar: प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुँचे उधम सिंह नगर, जनहित में किये ताबड़तोड़ काम।

by Rajendra Joshi
July 16, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Kashipur News, 16 जुलाई 2023– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद प्रभारी एवम ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हेमपुर स्माइल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया और स्थानीय जनता से बात करते हुए विस्तार से समस्याएं सुनी।

-


उन्होंने राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए आपदा राहत कैंप पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों से मिले तथा प्रभावितों से राहत कैंप में भोजन, बिजली, पानी आदि आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सभी प्रभावितों ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए जल भराव से स्थायी निजात हेतु कार्य की मांग की।
जिसपर श्री जोशी ने स्थायी समाधान हेतु पिचिंग कार्य कराने तथा रोड निर्माण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अपने 39 साल के राजनेतिक करियर में पहली बार ऐसा देखा है की आपदा प्रभावित लोग सरकार व प्रशासन पर आक्रोशित नहीं हैं, बल्कि अब तक किए गए कार्यों से संतुष्ट हैं।

-


उन्होंने राहत शिविर में 42 परिवारों को 5–5 हजार रुपए के अहेतुक धनराशि के चेक प्रभावितों को दिए। गोरतलब है कि 49 परिवारों को राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिफ्ट किया गया है।
इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, जिलाध्यक्ष बीजेपी गुंजन सुखीजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, पंकज कालड़ा, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि उपस्थित थे।

Tags: US Nagarकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

Dehradun News: इस बार Hartalika Teej उत्सव की ज्योति अध्‍यक्षा बनीं, मेले की तैयारियां शुरू

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved