Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Dehradun News: Horticulture एवं Agriculture की समीक्षा बैठक करते मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
July 14, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Krishi Mantri गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ कृषि विभाग के अन्तर्गत हार्टीकल्चर एवं एग्रीकल्चर की समीक्षा बैठक ली।

Dehradun News: मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों की भारी बारिश के कारण प्रदेश में आज जनमानस के साथ ही किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। Krishi Mantri ने कहा कि वर्षाकाल के इस कठिन समय में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अभी तक के कुल आंकलन के अनुसार Horticulture की दृष्टि से हरिद्वार जिले को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले की कोश्याकुटौली तहसील को भी बहुत नुकसान हुआ है।

-

मंत्री ने कहा कि राज्य में हुई भारी बारिश से अभी सभी जिलों में हुए नुकसान के सही आंकड़े आने में समय लग रहा है, अधिकारियों को राजस्व की टीम के साथ सर्वेक्षण के निर्देश दिये गये हैं, सभी जिलों में स्थिति सामान्य होने पर ही सही आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे तथा नुकसान का सही अनुमान लगाया जा सकेगा, तथा किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बीमा से आच्छादित किसानों को बीमा कम्पनी द्वारा मुआवजा दिया जायेगा तथा जो किसान बीमा से आच्छादित नहीं हैं उन्हें भारत सरकार के द्वारा तय मानकों के आधार पर मुआवजा दिया जायेगा।

Krishi Mantri ने कहा कि हार्टीकल्चर में सेब की पेटियों के वितरण में घपला होने की शिकायत आती थी जिसे दूर करते हुए किसानों को समय पर अच्छी गुणवत्ता की पेटियां उपलब्ध करायी जा रही है जिसमें 20 किलो 03 लाख 93 हजार तथा 10 किलो की 01 लाख 26 हजार 460 पेटियां शामिल है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 06 वेन्डरों को फलों के वितरण हेतु अधिकृत किया गया है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय पर लम्बित कार्यों को पूर्ण किया जाए तथा सिस्टम को दुरूस्त किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर प्रदेश भर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में हुए नुकसान के आंकड़े का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

मंत्री ने कृषि के अंतर्गत दिये जाने वाले मुआवजे का विवरण देते हुए कहा कि horticlture के अंतर्गत 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर 22500 प्रति हेक्टेयर और कृषि के अंतर्गत असिंचित भूमि पर 8500 प्रति हेक्टेयर, सिंचित भूमि पर 17000 प्रति हेक्टेयर, खेत में मलवा आने पर 18000 प्रति हेक्टेयर तथा जमीन के बहने 47000 प्रति हेक्टेयर का मुआवजा लघु तथा सीमान्त किसानों को दिया जाता है।

इस अवसर पर सचिव, कृषि दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अपर सचिव, कृषि रणवीर सिंह चौहान तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Dehradun newsHorticulture Agriculturekrishi mantriकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

Haridwar में 2 दिन से बिजली ना होने से लोग हुए परेशान, UPCL भी नहीं कर पा रहा कार्यवाही

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved