Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Agriculture Minister Ganesh Joshi ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में Mandi samiti की 36वीं Board meeting की अध्यक्षता की।

by Rajendra Joshi
July 6, 2023
in देहरादून
0
Krishi mandi Samiti board meeting
ADVERTISEMENT

Agriculture Minister Ganesh Joshi ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में Mandi samiti की 36वीं Board meeting की अध्यक्षता की।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड किसानों के हित में कार्य करता है जिसमें किसानों के लिए कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में दी जाने वाली सहायता राशि को 1.50 लाख रूपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित Mandi योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एक वैन कुमाऊं मण्डल में चल रही है तथा गढ़वाल मण्डल में भी एक वैन को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि कृषकों में जागरूकता लाने के लिए एक नवीन योजना “कृषक उपहार योजना” को लागू किया जा रहा है जिसके लिए वर्ष 2023-24 में 10 लाख रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज को रखने के लिए तीन कोल्ड स्टोरेज का निर्माण आराकोट, विकासनगर तथा मंगलौर में बनाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि आराकोट में बनने वाले कोल्ड स्टोर के निर्माण में आ रही परेशानियों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। नौगांव में krishi Mandi बनाने का कार्य अगले एक साल में पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि Mandi samiti कार्यदायी संस्था के रूप में अन्य संस्थानों के कार्यों को भी करती है। इन कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक-एक स्थायी डिविजन कुमांऊ तथा गढ़वाल मण्डल में खोली जा रही हैं।

कृषि मंत्री ने मण्डियों की दयनीय स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मण्डी में सड़कों, पीने के पानी की व्यवस्था तथा शौचालयों के सुधारीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों के साईन बोर्ड एक ही तरह के बनाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने krishi mandi में सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि सभी फड़ों पर कुड़ेदान रखे जाएं तथा उचित कुडा प्रबन्धन की व्यवस्था की जाए।

इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेन्द्र कुमार चौधरी, mandi के MD आशीष भटगाई, सचिव वित्त अरुणेन्द्र सिंह चौहान तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshicabinet minister ganesh joshiDehradun newsKrishi mandimandi samiti

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

Modi surname’ remark: राहुल गांधी को Gujrat Highcourt से लगा बड़ा झटका, पुनर्विचार याचिका खारिज

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved