Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राशिफल 05 July : आज का इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

by Rajendra Joshi
July 5, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

मेष-:
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं. मेडिकल के छात्रो के लिए दिन अच्छा रहेगा सीनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा. लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और नजदीकियां बढ़ेंगी. परिवार के साथ घर पर मूवी देखकर आनंदित होंगे.

वृष-:
आज घरेलू चीजों की खरीदारी करेंगे. बेरोजगारों को रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे. माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुचाने में मदद करेगा. राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे. जिससे आपको कुछ और जिम्मेदारियां मिलेंगी. आप विरोधियों की चाल को असफल करने में सफल होंगे. ऑफिस के कार्य से यात्रा करना पड़ सकता है. जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा. सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है

मिथुन-:
अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो वह काम समय से पूरा हो जाएगा. कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में आपका आत्मविश्वास मददगार साबित होगा. जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा. घर में अगर किसी के विवाह संबंधी समस्या चल रही है तो आज वो सॉल्व हो जाएगी. घरेलू सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है. बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा.

कर्क-:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है. ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें. आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है. परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी. कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी. पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है. आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

सिंह-:
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी. आप जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें तो सफलता मिलनी तय है. ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आज आपका कोई भी गलत फैसला आपको उलझन में डाल सकता है. छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है.

कन्या-:
आज का दिन सामान्य रहेगा. राजनिति से जुडे लोगों का दिन अच्छा है, आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. आज आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी. ऑफिस में वर्कलोड कम हेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी. महिलायें आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी.

तुला -:
आज किस्मत आपका साथ देगी. आज ऑफिस मे सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे. छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए सोच-विचार कर अच्छी योजना बनाऐंगे. ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा. आप अपने जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने का भरपूर कोशिश करेंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे प्रसन्न होंगे. मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक -:
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. आज आप अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी. आज आपका सकारात्मक विचार आपको सफलता दिलाने में सहायक होगा. संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप उसके बेहतर भविष्य के लिए नयी योजना बनायेंगे. लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है.

धनु-:
आज आप रिश्तों के प्रति भवना से परिपूर्ण रहोगे, जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा करने की योजना बनायेंगे. आपकी संतान की इच्छाओं में वृद्धि होगी. आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा. इस वालों को आज वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. ज्वेलरी का काम करने वालों के लिए आज के दिन अधिक धन लाभ करने वाला रहेगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है.

मकर-:
आज मेहनत से किए हुए सारे कार्य पूरे होंगे. बिजनेस के मामले में आज आप किसी से मीटिंग करेंगे, जिसमे आपको सफलता मिलेगी. किसी के साथ पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. आज आपके बिजनेस पार्टनर किसी जरूरी दस्तावेज पर आपके साइन करवाने घर आयेंगे. आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें. साथ ही बिजनेस में भी जोखिम भरे फैसले ना लें. इस के जो इलेक्ट्रोनिक समान खरीदना चाहते हैं, वो आज खरीद सकते हैं. लवमेट्स आज आपको नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे।

कुम्भ -:
आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा, आपकी कविता के लिए किसी समारोह में आपको पुरस्कार भी मिलेगा. अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शानदार है. आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे. राजीनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे. आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. आज पिता से आपको सलाह मिलेगी जो भविष्य में आपके काम आएगी.

मीन-:
आज का दिन आपका खुशनुमा रहेगा. इस के अविवाहितों के लिए आज अच्छे रिश्ते आयेंगे. इस के नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां उनको नौकरी करने में थोड़ा आराम रहेगा. आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आज पहले दी गयी किसी प्रतियोगी परीक्षा का आपको बेहतर परिणाम हासिल होगा.

यह भी पढे : मोदी कैबिनेट की बैठक, 2047 पर फोकस, पीएम बोले- जनता के बीच जाएं और काम गिनाएं

Tags: AstrologerAstrologybreaking newsHoroscopeHoroscope 5 julylatest news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

Mausam update : तीन घंटों में बरसात, चार जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट, रुद्रप्रयाग हुआ बारिश से तर

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved