Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राशिफल 01जुलाई: जुलाई के पहले दिन क्या कहते है आप के सितारे, जानिए

by Rajendra Joshi
July 1, 2023
in देहरादून
0
aaj ka rashifal 29 06 2023

aaj ka rashifal

ADVERTISEMENT
aaj ka rashifal 29 06 2023
aaj ka rashifal

मेष- मन परेशान हो सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. परिवार से दूर रहना पड़ सकता है. खर्चों में वृद्धि होगी. रहन-सहन कष्टमय हो सकता है. क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा. कारोबार में कठिनाइयां आएंगी.

वृष- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें. कारोबार में कठिनाइयां का सामना करना पड़ सकता है. बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं. स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें. रहन-सहन कष्टमय हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. यात्रा पर जा सकते हैं.

मिथुन- संयत रहें. व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें. नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है. आय वृद्धि होगी. मानसिक शान्ति रहेगी. शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं. किसी रुके हुए कार्य के पूरा होने की उम्मीद है. वाहन सुख में वृद्धि होगी. मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

कर्क-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं. पठन-पाठन में रुचि रहेगी. शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं. कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा. भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है. लाभ के अवसर मिलेंगे. सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं.

सिंह- खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं. सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है. माता-पिता का साथ मिलेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. धैर्यशीलता में कमी आएगी. आत्मसंयत रहें. किसी पैतृक कारोबार से लाभ में वृद्धि हो सकती है. आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें. रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. विवाद की स्थिति बन सकती है. संभलकर रहें.

कन्या–मन प्रसन्न रहेगा. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी. दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी. बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं. वाणी में सौम्यता रहेगी. आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे. क्रोध की अधिकता हो सकती है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. खर्च अधिक रहेंगे. कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं. आय में कमी से चिंतित रहेंगे.

तुला– संयत रहें. व्यर्थ के क्रोध से बचें. बातचीत में संयत रहें. पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. खर्चों में वृद्धि होगी. वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा भाव मन में रहेंगे. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी. भाइयों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि के योग हैं. परिवार का साथ मिलेगा. यात्रा पर जा सकते हैं.

वृश्चिक-मन प्रसन्न रहेगा. शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं. भवन सुख में वृद्धि होगी. माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं. वाणी में सौम्यता रहेगी. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति से बचें.

धनु– संयत रहें. क्रोध से बचें. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं. माता का साथ मिलेगा. घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं. मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. सुखद समाचार मिलेगा.

मकर–आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें. कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी. माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. बातचीत में संयत रहें. किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं. लाभ के योग हैं.

कुंभ– आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु वाणी में मधुरता रहेगी. कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है. क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे. मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है. सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे. पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिल सकता है. मित्रों से भेंट होगी.

मीन-मन प्रसन्न रहेगा. आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है. वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें. क्रोध की अधिकता हो सकती है. आत्मसंयत रहें. शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं. किसी मित्र से विवाद की स्थिति बन सकती है. शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग बन रहे हैं.

Tags: AstrologerAstrologyHoroscopeHoroscope 01 july

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमियर लीग-2023 के फाइनल मुकाबले में प्रतिभाग, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved