Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उद्यान विभाग की समीक्षा करते कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
May 31, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

देहरादून, 31 मई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा भी की।

बैठक में मंत्री ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभार्थी को भुगतान अधिक से अधिक डीबीटी के माध्यम से किया जाए। कृषि मंत्री ने कहा पौध किसी भी किसानों की आत्मा होती है। उन्होंने अधिकारियों को सुनिश्चित किया कि किसान के पास अच्छी वैरायटी की नर्सरी से पौध उपलब्ध कराए जाए। मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बाहरी नर्सरी के वजाए स्थानीय नर्सरी विक्रेता को प्रथम प्राथमिकता दी जाए। मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने समय पर किसानों को पौध उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए साथ ही मंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित किया कि मौन पालन की प्रदेश में अपार संभावनाएं है।

उन्होंने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं के परिणाम धरातल पर दिखे और किसानो व बागवानों को अधिक से अधिक लाभ हो, यह सुनिश्चित करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने बैठक में यह भी अधिकारियों को सुनिश्चित किया कि कीवी एवं एप्पल मिशन में सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए ताकि किसान को उसका अधिक लाभ हो। मंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित किया कि सेब के बॉक्स किसानों को समय पर उपलब्ध हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाए।

-


मंत्री ने अधिकारियों को खराब हुए फलों के उपयोग लाने के दृष्टिगत फ्रूट वाइन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के भी अधिकारियों निर्देशित किया। मौन पालन और चाय के क्षेत्र में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से योजनाओं को धरातल पर उतराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कृषकों को उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर ब्रांडिंग तथा मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। बैठक में मंत्री ने फूड प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सेब के 12 लाख 5 हजार पौधे कीवी के 2 लाख 12 हजार पौध, आडू के 1 लाख 24 हजार पौध पुलम 77 हजार, नींबू,1 लाख 62 हजार पौध और अमरूद के 1 लाख 26 हजार पौध वितरत किए गए। मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार का संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर सचिव दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, निदेशक डॉ एचएस बवेजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshibreaking newscabinet minister ganesh joshicm dhamilatest newsकृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की मुलाकात।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved