Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

A public hearing was organized today at Rishiparna Auditorium Collectorate under the chairmanship of District Magistrate Sonika.

by Rajendra Joshi
November 21, 2022
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

-


देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आज सुनवाई में 82 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि एवं अतिक्रमण सम्बन्धी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त पेंशन, रोजगार दिलाने, भरण पोषण, सड़क मरम्मत, वित्तीय धोखाधड़ी, पैनल्टी माफ कराने, सड़क निर्माण, नाली निर्माण एवं सफाई, नालियों में गोबर डाले जाने, आपसी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान दिलवाने, विद्यालय एवं आंगनबाडी़ केेन्द्र का निर्माण आदि शिकायतें प्राप्त हुई।


जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने स्तर भूमि स्सम्बन्धी शिकायतों/समस्याओं की समीक्षा करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ क्षेत्र अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस के अधिकारियों को दिए। उन्होंनें सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करे तथा अपने स्तर पर निराकरण की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवगत कराए। सड़क निर्माण, नाली निर्माण के शिकायत पर लोक निर्माण विभाग एवं नगर-निगम को त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने नदी नालों पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर ध्वस्त किए जाने के निर्देश दिए।


आज जनसुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारिका रावत तपोवन द्वारा भरण पोषण भत्ता दिलवाये जाने, मुन्तहा जहीद तिमली विकासनगर में भूमि अतिक्रमण, सुन्दरलाल जोशी जगतपुर खादर भूमि दाखिला खारिज न होेने, दिव्यांग मोहन लाल अरोड़ा हरिपुर ऋषिकेश द्वारा रोजगार दिलाने, मनोहर सिंह तोमर कारगी द्वारा नगर निगम के नाले से अतिक्रमण हटाने, आशीष ग्राम बादामवाला विकासनगर द्वारा ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण किये जाने, सीपीएम के प्रतिनिधियों द्वारा साभावाला विकासनगर विकासनगर में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुरी झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधि0अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, अधि0अभि लो.नि.वि डी.सी नौटियाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, सहित विद्युत, पेयजल निगम, जल संस्थान, समाज कल्याण, खाद्य विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा समस्त उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।


यह भी देखे – राज्यपाल से सोमवार को राजभवन में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉण् राकेश कुमार और आयोग के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

https://devbhoomisamiksha.com/the-chairman-of-the-uttarakhand-public-service-commission-dr-rakesh-kumar-and-the-members-of-the-commission-had-a-courtesy-call-on-the-governor-at-the-raj-bhavan-on-monday/

Tags: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post
-

सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में रेशम विभाग की समीक्षा बैठक करते मंत्री जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved