Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कृषि मंत्री की उपस्थिति में सहसपुर में वीबी-जी राम जी पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

by Rajendra Joshi
February 4, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • वीबी-जी राम जी मनरेगा से आगे बढ़कर ग्रामीण विकास की सशक्त पहल-गणेश जोशी।

देहरादून 03 फरवरी,2026 | विकासखण्ड सभागार, सहसपुर में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)-वी०बी०जी० राम०जी० के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के माननीय मंत्री, कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग, श्री गणेश जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यशाला की अध्यक्षता माननीय विधायक, सहसपुर, सहदेव पुंडीर द्वारा की गई। कार्यक्रम में आयुक्त, ग्राम्य विकास अनुराधा पाल तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल द्वारा वी०बी०जी० राम०जी० के उद्देश्य एवं स्वरूप पर प्रकाश डाला गया। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार द्वारा योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विधायक सहसपुर द्वारा अपने संबोधन में योजना को ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी ने अपने संबोधन में कहा कि वी०बी०जी० राम०जी० योजना मनरेगा से एक कदम आगे बढ़कर ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार की एक सशक्त पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के संचालन हेतु भारत सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के बजट में ₹95,652.31 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत रोजगार दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है तथा समय पर मजदूरी भुगतान हेतु विशेष प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण स्तर पर कार्य योजनाएँ चार प्रमुख श्रेणियों में तैयार की जाएँगी। इसमें जल सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित कार्य, ग्रामीण अवसंरचना से जुड़े कार्य, आजीविका संवर्धन के कार्य और जलवायु परिवर्तन एवं प्रतिकूल मौसम से निपटने से संबंधित कार्य शामिल है। ये सभी श्रेणियाँ मिलकर विकास, सशक्तिकरण, अभिसरण (कन्वर्जेन्स) एवं स्थायी आजीविका का सुदृढ़ आधार तैयार करेंगी।

योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा बुवाई एवं कटाई से संबंधित गतिविधियों हेतु कुल 60 दिनों की अवधि निर्धारित किए जाने का प्रावधान किया गया है, जिसके दौरान अधिनियम के अंतर्गत कार्यों का क्रियान्वयन नहीं किया जाएगा, जिससे कृषि कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक मद को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है।

कार्यशाला के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा वी०बी०जी० राम०जी० योजना में भारत सरकार द्वारा किए गए विशेष प्रावधानों की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया गया।

कार्याशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) मीता सिह, प्रमुख अर्चना रावत, कनिष्ठ प्रमुख धीरज गुलेरिया, भाजपा महामंत्री अमित डबराल, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल और विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण व अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया है।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved