Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

by Rajendra Joshi
February 4, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • नेचुरल फॉर्मिंग और मिलेट्स मिशन पर विशेष जोर

देहरादून, 04 फरवरी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर महानिदेशक कृषि एवं उद्यान वंदना सिंह से विस्तार से जानकारी ली।

समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर बेहतर मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ने नेचुरल फॉर्मिंग एवं मिलेट्स मिशन को प्राथमिकता देते हुए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार और किसानों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चौबटिया स्थित अनुसंधान केंद्र को पुनर्जीवित करने तथा प्रदेश में विलुप्त होती माल्टा की विभिन्न प्रजातियों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को गति देने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने टेस्टिंग लैब एवं इंटीग्रेटेड पैक हाउस निर्माण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसानों को बेहतर बाजार सुविधा एवं मूल्य संवर्धन का लाभ मिल सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डीजी कृषि एवं उद्यान को निर्देश दिए कि केंद्रीय बजट के अनुरूप राज्य स्तर पर ठोस एवं व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार किए जाएं, जिससे योजनाओं का अधिकतम लाभ प्रदेश के किसानों एवं लाभार्थियों को मिल सके

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर बैठक करते मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved