Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पूर्व सैनिक पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की भेंट, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

by Rajendra Joshi
April 11, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 11 अप्रैल। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखंड पूर्व सैनिक पुलिसकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित विषयों पर ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सैनिकों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2001 से राज्य पुलिस विभाग में सेवा देना प्रारंभ किया था, किंतु उन्हें वर्ष 2008 में ही आरक्षी पद पर नियमित किया गया। इस देरी के चलते उन्हें न केवल वरिष्ठता से वंचित रहना पड़ा, बल्कि उन्हें पुरानी पेंशन योजना तथा अन्य विभागीय लाभ भी नहीं दिए गए।

-

पूर्व सैनिकों ने मांग की कि 2001 से सेवा दे रहे सभी पूर्व सैनिक पुलिसकर्मियों को न केवल पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए, बल्कि उनकी सेवा की गणना प्रारंभिक नियुक्ति तिथि से की जाए, जिससे उन्हें वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य वित्तीय लाभों का समुचित लाभ मिल सके। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की सेवाएं राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं, और राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
इस अवसर पर सौरव असवाल, सरूप सिंह चौधरी, रमेश चंद जुयाल, बदर सिंह नेगी, महावीर सिंह मेहर, तेज सिंह धामी, ललित बहादुर छेत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

11वां दून योग महोत्सव प्रारंभ, मंत्री गणेश जोशी ने योग को जीवनशैली में अपनाने का दिया संदेश

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved