Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

11वां दून योग महोत्सव प्रारंभ, मंत्री गणेश जोशी ने योग को जीवनशैली में अपनाने का दिया संदेश

by Rajendra Joshi
April 11, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 11 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित बी.एस. नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान, ओ.एन.जी.सी. कोलागढ़ में आयोजित 11वें दून योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने योग महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं योगाचार्यों को सम्मानित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में सहायक है। उन्होंने योग के लाभ गिनाते हुए कहा कि योग से मनोबल, एकाग्रता और सीखने की क्षमता बढ़ती है, साथ ही यह व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है।

-

मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि “योग न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में योग को अपनी जीवन पद्धति में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और निरोगी जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। इस दौरान महायोगी जीतानन्द महाराज ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पुस्तक भी भेंट की।
इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. जे. एन.नौटियाल, योगाचार्य विपिन जोशी, चेयरमैन बी.एस.नेगी महिला पॉलिटेक्निक हर्षमणि व्यास, महायोगी जीतानन्द महाराज, ऋषि राज भगत, प्रधानाचार्य नमिता ममगई, डॉ.मथुरा दत्त जोशी, विजय जुयाल, अक्षय गौड आदि उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
FILE PHOTO: UTTARAKHAND CM PUSHKAR SINGH DHAMI

पेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए : सीएम

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved