Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सड़कों की कनेक्टिविटी बहाली के लिए युद्धस्तर पर जारी है काम: महाराज

by Rajendra Joshi
August 7, 2025
in देहरादून
0
Satpal maharaj 02
ADVERTISEMENT
  • प्रदेश में अवरुद्ध 359 सड़कों में से 243 को यातायात के लिए खोला गया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारी बरसात से प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरुद्ध हो गये हैं। लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे बीआरओ एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारी एवं कर्मचारी रात दिन विभिन्न मशीनों की मदद से इन सड़कों को खोलने में जुटे हैं।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, संचार नेटवर्क और अन्य कनेक्टिविटी जल्दी बहाल करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई पर्यटकों के फंसे होने की भी सूचना है जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल एवं धराली में आई आपदा से मातली से हर्षिल के बीच शटल सेवा प्रारंभ कर दी गई है। सरकार द्वारा रेस्क्यू का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। 274 लोगों को गंगोत्री एवं अन्य क्षेत्रों से सुरक्षित हर्षिल लाया गया है। जबकि 35 लोगों को हर्षिल से चिनूक हेलिकॉप्टर के ज़रिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया। हेली सेवा के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री को पहुंचाने का काम भी लगातार जारी है।

लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में गुरुवार तक लोक निर्माण विभाग के कुल 359 मार्ग अवरूद्ध थे जिनमें से 243 मार्गो को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जबकि शेष 116 अवरूद्ध मार्गों को खोलने काम युद्धस्तर पर जारी है। अवरुद्ध मार्गों में 01 राष्ट्रीय राजमार्ग, 11 राज्य मार्ग, 09 मुख्य जिला मार्ग, 02 अन्य जिला मार्ग एवं 93 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के मार्गों को सुलभ यातायात हेतु उपलब्ध रखे जाने के लिये कुल 514 मशीनें विभिन्न महत्वपूर्ण एवं मार्ग बन्द होने के सम्भावित स्थानों पर तैनात की गई हैं। धराली एवं हर्षिल सहित सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अधिशासी अभियन्ताओं को अवरूद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: breaking newsSatpal maharaj

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

ऋषिकेश और हरिद्वार के औषधि विक्रेताओं पर एफडीए की छापेमारी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved