Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

किशोरियों के साथ किया गलत तो महिला आयोग हुआ सख्त पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

by Rajendra Joshi
February 5, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने नाबालिग किशोरियों के बीते दो मामलों देहरादून के डोईवाला व पिथौरागढ़ के धारचूला में घटित दो घटनाओं में स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस के अधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए उन्हें महिला व किशोरियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता व सतर्कता के आदेश दिये है।

देहरादून के डोईवाला में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के एक मामले में आयोग की अध्यक्ष ने एसओ डोईवाला से फोन पर वार्ता करते हुए मामले में जानकारी ली जिसमे एसओ ने बताया की उक्त मामले में आरोपी ने पीड़िता को सोशियल मीडिया एप इंस्टाग्राम से बातचीत कर उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था जिसके बाद उसने दुष्कर्म किया जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं पिथौरागढ़ के धारचूला निवासी दो बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो जाने के मामले में आयोग अध्यक्ष ने एसपी पिथौरागढ़ से दूरभाष से वार्ता के क्रम में जानकारी ली जिसमे सामने आया कि उक्त घटना में आरोपी वहीं नाई का काम करता था जो कि गायब किशोरियों को बहला फुसला कर बरेली ले गया था। जिसको बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया व किशोरियों बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया है ताकि ऐसे अपराध करने वालो को सबक मिल सकें साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो सभी अपने अपने नजदीकी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को इन मामलों के संबंध में जागरूक करें तथा सोशियल मीडिया के दुष्प्रभाव व पोक्सो अधिनियम से भी अवगत कराएं।

आयोग की अध्यक्ष ने कहा की इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है कुछ लोगो द्वारा नाम बदल कर और अपनी पहचान छुपा कर नाबालिगों को सोशियल मीडिया के माध्यम से बहला फुसला कर उनके साथ गलत कृत्य किया जा रहा है। उनकी सत्यता की पहचान की जानी चाहिए तथा उनके किराए पर रहने इत्यादि का भी सत्यापन किया जाना चाहिए।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में चलती कार में युवती से छेड़छाड़ की घटना में भी आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है

बीती रात हल्द्वानी में चलती कार में 22 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में भी आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए एसपी देहात से वार्ता करते हुए प्रकरण की जानकारी ली जिसमें नोडल अधिकारी एसपी देहात ने बताया कि उक्त मामले में किशोरी उनके साथ स्वयं उनकी कार की अग्रिम सीट पर बैठी थी जिसके बाद वो उनके साथ देर रात्रि तक कार में थी। युवती की गैंगरेप की शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर मेडिकल कराया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नही पाई गयी है तथा उक्त मामले में पीडिता के बयानों के आधार पर 354 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी के 2 आरिपयों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस मामले में गंभीरता से जांच व कार्यवाही के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले राज्य की युवतियों व किशोरियों की सुरक्षा पर सवाल ना उठे तथा इस प्रकार के घटनाक्रम की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए पुलिस को सतर्कता के साथ इस प्रकार के संदिग्धों की जांच के साथ रात के समय वाहनों की चैकिंग बढ़ा देनी चाहिए।

Tags: महिला आयोग

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

हरिद्वार: मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved