Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

“मन की बात” से मिलती है प्रेरणा- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
July 28, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल स्थित बूथ मौना,शक्ति केंद्र चौकुनी पहुंची जहां उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात”के 112वें संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ सुना। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज का वक्तव्य देश के सभी वर्गों का मार्गदर्शन करने वाला था, जिसे सभी को अपने जीवन में आत्मसात कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के व्रत को निभाने में भागीदार बनना चाहिए।

-

प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों से परीक्षा के विषय पर बात करना इस बात को दर्शाता है की मोदी हर वर्ग के कल्याण के लिए चिंतित हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से 15 अगस्त के अवसर पर तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की अपील की। ऐसे में सभी जनता को 15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा लगाते हुए उसके साथ सेल्फी ले और उसे सोशल मीडिया में अपलोड करें। साथ ही उन्होंने खिलाडियों का उत्साहवर्धन भी किया।

-

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और सभी को समस्या के निस्तारण करने का आश्वासन दिया कहा कि आज देश और राज्य का विकास प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हो रहा है।कहा की आज गरीब परिवारों की चिंता करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य मोदी कर रहे हैं।कहा जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी जी की ख्याति देश के साथ विदेशों में फैली है यह उनकी कुशल नेतृत्व करने की दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार,महामंत्री बालम कडायत,महामंत्री दीपक बोरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, बूथ अध्यक्ष पदम सिंह,मंडल मंत्री राजू रावत, कृष्णा भंडारी, कमल गिरी, हर्ष बिष्ट, दिनेश वर्मा , हेम पांडेय, चंद्र शेखर पांडेय, पवन जलाल सहित पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Tags: breaking newslatest newsRekha arya

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved