Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बदरीनाथ धाम यात्रा के कुशलक्षेम हेतु कल शनिवार को वीर तिमुंडिया पूजा।

by Rajendra Joshi
May 3, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

जोशीमठ(चमोली): 3 मई। श्री बदरीनाथ यात्रा के सफलता एवं कुशल क्षेम हेतु शनिवार को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में तिमुंडिया पूजन संपन्न होगा जिसमें पूजा- अर्चना के बाद तिमुंडिया वीर का आह्वान होगा तथा पश्वा( अवतारी पुरूष) पर तिमुंडिया वीर जागृत होंगा चावल गुड़ कई घड़े पानी का भोग गृहण करेंगे तथा श्री बदरीविशाल यात्रा के निविघ्न शुरू होने का भी आशीर्वाद देंगे।

  • उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 12 मई को प्रात: 6 बजे खुल रहे है।


श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कल शनिवार अपराह्न ढ़ाई बजे से श्री नृसिंह मंदिर प्रांगण में तिमुंडिया पूजा शुरू होगी। मान्यता है कि मां दुर्गा से स्थानीय लोगों ने तिमुंडिया के अपशकुन से पार पाने की प्रार्थना की तो माता ने उसके तीन में से दो सिर काट दिये भय से एक सिर का तिमुंडिया छमा याचनाकर मां दुर्गा की शरण में चला गया।

-

मां दुर्गा ने उसे छमा कर दिया और आशीर्वाद दिया कि जब भी श्री बदरीनाथ धाम यात्रा शुरू होगी उससे पहले श्री नृसिंह मंदिर मठांगण में तुम्हारी पूजा की जायेगी।


इस अवसर पर तिमुंडिया के पश्वा भरत बैजवाड़ी, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेद पाठी रविंद्र भट्ट वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ठ एवं विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल,जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, सुशील डिमरी, रामप्रसाद थपलियाल, अनसुइया नौटियाल,लेखाकार भूपेंद्र रावत संदेश मेहता प्रबंधक भूपेंद्र राणा अजय सती सहित स्थानीय श्रद्धालु महिला मंगल दल एवं हकहकूक धारी मौजूद रहेंगे।

Tags: बदरीनाथ धाम यात्रा

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

361 सीएचओ की तैनाती को मिली चुनाव आयोग की मंजूरी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved