Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, पड़ेगी बारिश और बर्फबारी

by Rajendra Joshi
January 21, 2023
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड के पहाड़ों में फिलहाल बारिश बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड में 21 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक मौसम के तेवर तल्ख रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी ,चमोली जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 25 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक गरज चमक के साथ जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया ।24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है, बर्फबारी भी हो सकती है।

24 जनवरी को बारिश बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना ऑरेंज अलर्ट जारी

24 जनवरी के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग , नैनीताल ,उधम सिंह नगर , हरिद्वार और बागेश्वर जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वहीं मैदानी इलाकों में आंधी और ओलावृष्टि के साथ भारी बरसात भी हो सकती है जबकि 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

Tags: Mausam Uttrakhandweather update Uttarakhand

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post
-

राज्य में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved