Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड की झांकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन मोहा

by Rajendra Joshi
January 26, 2025
in देश
0
-
ADVERTISEMENT
  • गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर निकली उत्तराखंड की झांकी का प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर निकली उत्तराखंड राज्य की झांकी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर उत्तराखंड की झांकी का अभिवादन किया। अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी इस दौरान उत्तराखंड की झांकी का ताली बजाकर स्वागत किया।
गणतंत्र दिवस समोराह में इस वर्ष उत्तराखंड सहित 15 राज्यों की झांकियां थी। राज्य झांकी की थीम इस बार “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” रखा गया था। मार्च पास्ट के दौरान जैसे ही झांकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने से होकर गुजरी उन्होंने हाथ हिलाकर टीम का अभिवादन किया। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर उत्तराखंड को लेकर अपनापन झलका है।

-

खास रही उत्तराखंड की झांकी

देवभूमि उत्तराखंड राज्य की इस झांकी में राज्य की समृ़द्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुन्दरता एवं साहसिक खेल एवं पर्यटन को दर्शाया गया। झांकी के अग्र भाग में उत्तराखंड की पारम्परिक वेशभूषा में प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाती हुई महिला को दिखाया गया। इस कला को उत्तराखंडी महिलाओं द्वारा पूजा कक्षों, घरों के प्रवेश द्वारों के फर्श और दीवारों पर बनायी जाता है। इसको बनाने के लिए चावल का आटा तथा गेरु का उपयोग किया जाता है। जबकि झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया( नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रैकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग तथा ऋषिकेश में योगा, बंजी जम्पिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइम्बिंग)। नोडल अधिकारी और संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी के रूप में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया।


Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post
-

बड़ी खबर: उत्तराखण्ड में आदर्श आचार संहिता समाप्त, विज्ञप्ति जारी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved