Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने किया पूरे देश में टॉप

by Rajendra Joshi
April 30, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सूचना महानिदेशक ने दी पूरी टीम को बधाई

देहरादून। सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से मार्च महीने की जारी रैंकिंग में उत्तराखण्ड को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया टीम को बधाई दी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में मतदान जागरूकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से चलाया गया। मतदान जागरूकता और मतदान संबंधी जानकारी से भरे क्रिएटिव कंटेंट लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए।

-

सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में वोट अपील हो या फिर महिला समूह का मतदान पर सुंदर गीत हो या फिर स्टेट आइकॉन के साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स का मतदाताओं के नाम संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। सीईओ उत्तराखण्ड के सोशल मीडिया हैंडल पर चलाए गए रील्स और क्विज कंपीटीशन में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक कर नोडल अधिकारी (सूचना) रवि विजारनीया के नेतृत्व में टीम द्वारा किए गए कार्य की सराहना की और इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सोशल मीडिया टीम को बधाई दी।

देश और प्रदेशभर की हस्तियों का लिया सहयोग

सीईओ उत्तराखण्ड के सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म्स पर मतदान जागरूकता अभियान में गायक कैलास खेर, अभिनेता मनोज बाजपेयी, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे, सूरज थापर,यश सिन्हा, अली अगसर,अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अर्चना पूरण सिंह, उपासना सिंह के साथ ही स्टेट आइकॉन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, बसंती बिष्ट, लोक गायिका माधुरी बड़थवाल, पांडवाज ग्रुप, लोक गायक किशन महिपाल, इंद्र आर्य, उप्रेती सिस्टर्स, खुशी जोशी, सौरभ मैठाणी आदि के साथ साथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देश के जाने माने यू ट्यूबर सौरभ जोशी, अनुराग डोभाल ने भी सोशल मीडिया टीम के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी निभाई।

Tags: DIPR

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने टाॅपर्स से की बात, छात्र-छात्राओं को दी बधाई

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved