Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड DDU-GKY योजना में देशभर में अव्वल : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
November 10, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 10 नवम्बर। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत Alumni Meet-2025 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत पूर्व में प्रशिक्षित एवं वर्तमान में रोजगाररत 150 से अधिक एल्यूमनी ने प्रतिभाग किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि योजना के तहत राज्य को वर्ष 2019 से 2024 तक 26,800 युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 26,000 से अधिक अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 21,000 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत 19 सेक्टरों के 90 ट्रेड स्वीकृत हैं और वर्तमान में 1,119 अभ्यर्थी प्रशिक्षणरत हैं।

उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के क्रियान्वयन में उत्तराखंड विगत पाँच वर्षों से देश के 30 राज्यों में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों और टीम को शाबाशी दी।

मंत्री जोशी ने कहा कि एल्यूमनी मीट योजना का एक अभिन्न घटक है, जो न केवल प्रशिक्षित युवाओं को अपने अनुभव साझा करने का अवसर देता है बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कई एल्यूमनी ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे नए प्रशिक्षु युवाओं को दिशा, आत्मविश्वास और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि डी०डी०यू०-जी०के०वाई० योजना के तहत उत्तराखंड की कार्यप्रणाली और प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता रहा है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री जोशी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का आव्हान किया और सभी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, एके राजपूत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved