Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड कृषि को मिली नई दिशा, रुद्रपुर में शुरू हुई आधुनिक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला

by Rajendra Joshi
April 25, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

रुद्रपुर, 25अप्रैल 2025। कृषि एवं कृषक कल्याण एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, ऊधम सिंह नगर के द्वारा 197.00 लाख की लागत से बने कृषि विभाग की नवनिर्मित क्षेत्रीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एवं कार्यालय का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान उन्होंने 15 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ज्यादा फर्टलाइज़र्स का उपयोग करने से किसानों व काशतकरो के जमीनो की उर्वरा शक्ति कम हो गई है, इस प्रयोगशाला में काश्तकारों की खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया जायेगा, इनकी भूमि में कितना नाइट्रोजन, फासफोरस, मेग्नेशिएम, पोटास, सलफर, जिंक, आयरन, कॉपर आदि की जाँच इस प्रयोगशाला में की जाएगी। इस जाँच के बाद किसान किस प्रकार की खाद का प्रयोग करेंगे उसके लिये किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गए है, जिससे किसानों को जानकारी रहेगी कि उनको अपनी जमीन में किस प्रकार की खादों का उपयोग करना है।

-


मंत्री जोशी ने कहा कि बेहतर जानकारी से किसानों का उत्पाद व उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सपने किसानों की आय दोगुना करना की दिशा में यह एक सार्थक कदम साबित होगा। मंत्री जोशी ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार पद संभालने के बाद जो पहली फाइल साइन की, वह भी किसानों के हित में थी। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकार की किसान-केन्द्रित सोच का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा मोदी सरकार हो या धामी की सरकार हो हम लगातार किसानों की कल्याण के लिये काम कर रहे है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार द्वारा 10करोड़ किसानों को डिबीटी के माध्यम से किसान सम्मान निधि की धनराशि उनके खातों में सीधे भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा की सभी किसान अपने जमीनों का मृदा परीक्षण अवश्य कराये एवं इस प्रयोगशाला का लाभ लेकर अपने उत्पादों व आय दोनों बढ़ाए।
मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि 15किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गए है तथा गत वर्ष 11700 किसानों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाये गए थे, इस वर्ष 14800 किसानों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग अमित भारतीय, प्रयोगशाला प्रभारी डॉ नरेंद्र सिंह व किसान मौजूद थे।

Tags: breaking newscabinet minister ganesh joshilatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री ने किया आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास ।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved