Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

31 st एवं नववर्ष के दौरान नैनीताल आगंतुक पर्यटकों की सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा बनाया गया विशेष ट्रैफिक प्लान

by Rajendra Joshi
December 30, 2022
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

सर्वविदित है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरोवर नगरी नैनीताल में आगंतुक पर्यटकों के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं सरोवर नगरी में ना सिर्फ प्रदेश एवं देश-विदेश से भी हजारों की संख्या में पर्यटकों का भारी संख्या में आगमन होता है। अतः नैनीताल आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा एवं जाम की स्थिति का सामना ना करना पड़े इस हेतु आगामी 31st दिसंबर एवं नववर्ष 2023 के अवसर पर नैनीताल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सर्वसम्मति से निम्नलिखित ट्रैफिक प्लान बनाया गया है।

नैनीताल शहर का यातायात प्लान

नैनीताल के जिन होटलों में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है और जिनकी बुकिंग है उन होटलों की पार्किंग क्षमता के अनुकूल आगंतुक पर्यटकों को बिना किसी प्रतिबंध के आने दिया जाएगा।

चूंकि सरोवर नगरी नैनीताल शहर में समस्त स्थाई वाहन पार्किंग की क्षमता लगभग 1200 के मध्य है अतः उक्त समस्त स्थाई पार्किंग स्थल फुल होने की स्थिति में हल्द्वानी रोड से नैनीताल आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास-2 की अस्थाई पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। जहां से पर्यटकों को शटल सेवा वाहनों के माध्यम से नैनीताल लाया एवम वापस पार्किंग स्थलो तक छोड़ा जायगा।

-

इसी प्रकार भवाली रोड से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को भवाली रोड मस्जिद के पास से डायवर्ट कर बाया नंबर 1 बैंड से हल्द्वानी रोड स्थित रूसी बाईपास 2 की अस्थाई पार्किंग में ही पार्क करवाकर शटल सेवा वाहनों के माध्यम से ही नैनीताल लाया जाएगा।

कालाढूंगी रोड से नैनीताल आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रुसी बाईपास- 1 की अस्थाई नारायण नगर पार्किंग के पास पार्क कराकर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल लाया जाएगा।नोट कालाढूंगी रोड स्थित नारायण नगर पार्किंग रूसी 1 एवं हल्द्वानी रोड तल्लीताल स्थित रूसी 2 की अस्थाई पार्किंग मैं लगभग 5000 वाहनों को पार्क करने की क्षमता है।भवाली स्थित कैंची धाम मंदिर/अल्मोड़ा/मुक्तेशर मैं जाने वाले पर्यटकों हेतु विशेष यातायात प्रबंध

कालाढूंगी रोड से आने वाले पर्यटक वाहनों को मल्लीताल रूसी बाईपास से डायवर्ट करते हुए तल्लीताल रूसी बायपास

नंबर 1 बैंड ज्योलिकोट से कैची धाम भवाली, अल्मोड़ा एवं मुक्तेश्वर के गंतव्य को भेजा जाएगा।

इसी प्रकार हल्द्वानी रोड से भीमताल, मुक्तेश्वर, भवाली, कैंची धाम मंदिर एवम अल्मोड़ा जाने वाले पर्यटक वाहनों को सर्वप्रथम एचएमटी भीमताल तिराहा से डायवर्ट एवं द्वितीय चरण में नंबर 1 बैंड ज्योलिकोट कोट से बाया मस्जिद तिराहा भवाली होते हुए भवाली, मुक्तेश्वर, कैंचीधाम मंदिर एवम अल्मोड़ा को भेजा जाएगा।

नोट – उपरोक्त यातायात प्लान में / नैनीताल हेतु प्रतिदिन आवाजाही करने वाले स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, कार्यालय कर्मचारियों की सुविधाओ का ध्यान रखते हुए उन्हें उक्त यातायात प्लान से मुक्त रखा गया है।

नैनीताल शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था

प्रतिदिन की भांति सायं 6:00 pm से 8:00 pm के मध्य अपर माल रोड में किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही हेतु प्रतिबंधित रहेगा।

31 दिसंबर 2022 एवं 1 जनवरी 2023 को नैनीताल शहर में यातायात दबाव के कारण जू रोड में चलने वाले सभी प्रकार के मालवाहक वाहन पिकअप, छोटा हाथी इत्यादि प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 9:00 के मध्य प्रतिबंधित रहेंगे।

सुगम यातायात के दृष्टिगत नैनीताल लोअर माल रोड एवं अपर माल रोड में किसी भी प्रकार के वाहनों को पार्क करना प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।

आगामी दि० 31-12-2022 व दि० 1-01-2023 को रामनगर शहर का यातायात प्लॉन/डायवर्जन

काशीपुर से गढ़वाल/रानीखेत/भतरोजखान जाने वाला ट्रैफिक शिवलालपुर चुंगी, चोरपानी, कोटद्वार रोड, लखनपुर चौराहा से आमडडा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें।

काशीपुर से हल्द्वानी/नैनीताल जाने वाला ट्रैफिक शिवलालपुर चुंगी, भवानीगंज, किंगडम तिराहा से कोसी नया पुल होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें।

रानीखेत रोड से काशीपुर जाने वाला ट्रैफिक लखनपुर से कोसी बैराज, भवानीगंज, शिवलालपुर चुंगी होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

रानीखेत रोड से हल्द्वानी जाने वाला ट्रैफिक लखनपुर चुंगी से कोसी बैराज होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें।

रामनगर शहर में बड़े वाहनों का दिनांक 31-12-2022 से दिनांक 1-1-2023 तक समय प्रातः 09 बजे से रात्रि 21.00 बजे तक ( प्रवेश वर्जित ) नो एन्ट्री रहेंगी।

शहर में बड़े वाहनों की नो एन्ट्री के समय काशीपुर रोड से आने वाला वाहन हल्दुआ बैरियर सड़क किनारे एवम हल्द्वानी से आने वाले वाहन छोई सड़क किनारे व रानीखेत रोड से आने वाले वाहन आमडंडा सड़क किनारे पार्क किया जायेगा।

नव वर्ष की पूर्व संध्या एवं नव वर्ष हेतु हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लाननोट- हल्द्वानी शहर का यह डायवर्जन प्लान दिनांक 30.12.2022 से दिनांक 01.01.2023 तक प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक लागू रहेगा।

बड़े वाहनों का डायवर्जन

रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को शीतल होटल ति० होते हुए बरेली रोड से तीनपानी बाईपास ति० से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडॉट तिराहा से होते हुए पनचक्की से हाईडिल / कॉलटैक्स तिराहा होते हुए से नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति० होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।

नोट गौलापुल/रेलवे कासिंग से शहर के अन्दर बड़े

वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिo से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष छोटे वाहनों को गाँधी इण्टर कॉलेज ति० से डायवर्ट कर एफ0टी0आई0 तिराहा से आई०टी०आई० तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल ति० / कालटैक्स वि० नैनीताल रोड / भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।

रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को शीतल होटल से डायवर्ट कर गोरापड़ाव, तीनपानी, होते हुए गोला बाईपास रोड से नारीमन काठगोदाम को भेजा जायेगा।

कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट वाहनों को मुखानी चौराहा / नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड से कॉलटैक्स ति०/ हाईडिल ति० होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा।

नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को पनचक्की ति०नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।

रामपुर रोड / कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे / हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा / लालडाँट तिराहे की ओर भेजा जायेगा।शेष वाहनों को डिग्री कॉलेज तिo से मुखानी की और भेजा जायेगा एवं शेष अन्य बचे वाहनों को नैनीताल कॉ० बैंक तिराहे से डायवर्ट कर जेल रोड ति० / मुखानी चौराहा कालाढूंगी रोड से आई०टी०आई० ति० रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।

नोट-1- वाहनों का दबाव अधिक होने की स्थिति में रामपुर रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन पंचायत घर तिराहे से डायवर्ट होकर आनन्दपुर तिराहे से आर०टी०ओ० रोड होते हुए हनुमान मंदिर से लामाचौड़, नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) होते हुए नैनीताल, भवाली, अल्मोड़ा को जायेंगे।

2- वाहनों का दबाव अधिक होने की स्थिति में बरेली रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन मोतीनगर तिराहे से डायवर्ट होकर जयपुरवीसा से गन्ना सेंटर से पंचायत घर तिराहा होते हुए आनन्दपुर तिराहे से आर०टी०ओ० रोड होते हुए हनुमान मंदिर से लामाचौड़, नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) होते हुए नैनीताल, भवाली, अल्मोड़ा को जायेंगे ।

3- अनन्या होटल काशीपुर से आने वाले अन्य राज्य व जनपदों के सभी प्रकार के वाहन बाजपुर होते हुए गडप्पू, नया गांव व नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) होते हुए नैनीताल को जायेंगे।

4- रूद्रपुर की ओर से आने वाले अन्य राज्य व जनपदों के सभी प्रकार के वाहन टांडा तिराहा से पन्तनगर से बरेली रोड से लालकुआँ होते हुए तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से नैनीताल को जायेंगे।

सभी आम जनमानस एवं आगंतुक पर्यटकों से अनुरोध है कि जनपद नैनीताल में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात प्लान का पालन करें एवं जनपद पुलिस का सहयोग करें।

Tags: big breakingbreaking newsNews UttarakhandTrafic plan Nainital

Related Posts

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

Load More
Next Post

क्रिकेटर ऋषभ पंत का रुड़की में रोड एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved