Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बिहार, उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा: महाराज

by Rajendra Joshi
December 14, 2025
in देहरादून
0
Satpal maharaj 02
ADVERTISEMENT
  • बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया सद्भावना सत्संग समारोह का शुभारंभ

गयाजी (बिहार)/देहरादून, आध्यात्मिक और समाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा मानव धर्म मंदिर गया जी के तत्वावधान में रामपुर स्थित गया कॉलेज के खेल परिसर में दो दिवसीय सद्भावना सत्संग समारोह का शुभारंभ प्रख्यात समाजसेवी, आध्यात्मिक गुरु और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं गया जी की जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती नयना कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेमकुमार ने बिहार की पावन धरती पर सतपाल महाराज सहित सभी दिव्य परिवार का ह्रदय से आभार जताते हुए उन्हें फिर से बिहार आने का न्योता भी दिया।

सद्भावना सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए प्रख्यात समाजसेवी, आध्यात्मिक गुरु और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि गया (बोधगया) स्थित महाबोधि मंदिर, वह पवित्र स्थान है जहाँ गौतम बुद्ध को बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान (बोधि) प्राप्त हुआ था, और यह यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित है। जिस प्रकार से गया में श्राद्ध कर्म आदि का विधान है उसी प्रकार उत्तराखंड स्थित हरिद्वार एवं बद्रीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल में में भी श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व है। इन सभी स्थानों को मानचित्र पर अंकित किया जायेगा।

महाबोधि मंदिर के भ्रमण के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल मार्ग से प्रयागराज से बनारस और पटना होते हुए क्रूज़ और कार्गो चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार एवं उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक राज्य में आ सकें।

Tags: cabinet minister satpal maharaj

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

PRSI के 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वास्थ्य, संचार, मीडिया और शिक्षा पर गहन मंथन

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved