Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पांवटा साहिब – बल्लूपुर तक 4 लेन चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित जल्द किया जाएगा कार्य प्रारंभ।

by Rajendra Joshi
July 23, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-
देहरादून 23 जुलाई, सक्षम प्राधिकारी/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, शैलेन्द्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 (पांवटा साहिब-बल्लूपुर (देहरादून)) के किमी 104.000 से किमी 149.000 तक और (पांवटा साहिब बाईपास) के किमी 97.000 से किमी 104.000 तक, के चार लेन चैड़ीकरण एवं सुदृढिकरण विषयक भूमि अर्जन प्रकरण में ग्राम कुल्हाल मटक, मटक माजरी, कुन्जा, शाहपुर कल्याणपुर, धर्मावाला, प्रतीतपुर कल्याणपुर, बद्रीपुर, माजरी, जाटोवाला, तिपरपुर, सभावाला, कल्याणपुर, हसनपुर, शेरपुर, शीशमबाड़ एवं झाझरा में उपजिलाधिकारी, विकासनगर द्वारा उपलब्ध करायी गयी प्रभावित हितबद्ध भू-स्वामियों की सूची के अनुसार कार्यालय सक्षम प्राधिकारी/ विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, देहरादून के स्तर पर भूमि के प्रतिकर वितरण किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में आपको पूर्व में नोटिस के माध्यम यह सूचित किया जा चुका है साथ ही प्रभावित ग्रामों में कैम्प भी लगाये जा रहे है। इसके साथ ही मन्दिर/ मस्जिद/ पंचायघर आदि के माध्यम से भी सार्वजनिक सूचना एलान की जा रही है तथा समय समय पर समाचार पत्रों में भी सूचना प्रकाशित की जा रही है।

अतः समस्त सभी हितबद्ध/ प्रभावित व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि सूचना मिलने के साथ ही एक सप्ताह के अन्तर्गत निम्न दस्तावेज कार्यालय सक्षम प्राधिकारी/ विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, कलेक्ट्रट देहरादून के कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करे ताकि आपको प्रभावित भूमि एवं परिसम्पत्तियों का मुआवजा/ प्रतिकर वितरित किया जा सके। निर्धारित अवधि के अन्तर्गत दस्तावेज जमा न करने की स्थिति भूमि एवं परिसम्पत्ति पर कब्जा लेकर प्रतिकर राशि सक्षम न्यायालय में जमा कर दी जायेगी।

उन्होंने अवगत कराया है कि समस्त हितबद्ध/ प्रभावित व्यक्तियों को नवीनतम दो फोटो प्रति (पासपोर्ट साईज), दो रसीदी टिकट, बैक एकाउन्ट नम्बर आई0एफ0एस0सी0 कोड सहित (बैंक पासबुक की प्रति/कैंसिल चैक), पैन कार्ड की फोटो प्रति, आधार कार्ड की प्रति, नवीनतम खतौनी की प्रमाणित प्रति, शपथ पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज सक्षम प्राधिकारी/ विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, देहरादून कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।

Tags: (पांवटा साहिब-बल्लूपुरकल्याणपुरकुन्जाग्राम कुल्हाल मटकजाटोवालातिपरपुरधर्मावालाप्रतीतपुर कल्याणपुरबद्रीपुरमटक माजरीमाजरीविकासनगरशाहपुर कल्याणपुरशीशमबाड़ एवं झाझरा में उपजिलाधिकारीशेरपुरसभावालाहसनपुर

Related Posts

-
उत्तराखंड

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे : गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

Load More
Next Post

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के वित्तीय सौजन्य से 28 मई के उपलक्ष में विश्व मासिक धर्म में स्वच्छ्ता हेतु जागरूकता का कैम्प लगाया गया।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved