Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के वित्तीय सौजन्य से 28 मई के उपलक्ष में विश्व मासिक धर्म में स्वच्छ्ता हेतु जागरूकता का कैम्प लगाया गया।

by Rajendra Joshi
July 23, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-

देहरादून 23 जुलाई , आज दिनाँक 23 जुलाई 2022 को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के वित्तीय सौजन्य से 28 मई के उपलक्ष में विश्व मासिक धर्म में स्वच्छ्ता हेतु जागरूकता का कैम्प लगाया गया। कैम्प का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, भानियावाला में आयोजित किया गया। कैम्प में महिला चिकित्सक श्रीमती वंदना राजपूत जी ने विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को मासिक धर्म चक्र के विषय मे जानकारी दी और उन्होंने उस समय मे होने वाली दिक्कतों के विषय मे समझाते हुए उसके लिए उचित समाधान बताये।

डॉ वंदना द्वारा बालिकाओं/छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया और उनको इस समय मे स्वच्छता के विषय मे विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष महोदया श्रीमती कुसुम कण्डवाल जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनको महिलाओ के अधिकारो से अवगत कराते हुए बालिकाओं को निडर होकर जीने व कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को आजकल सोशियल मीडिया के माध्यम बढ़ रहे अपराधों से अवगत कराया और किस प्रकार उनसे सचेत रहना है बताया। कण्डवाल जी द्वारा छात्राओं को चुप नही रहूंगी खुल कर बोलूंगी नारे के साथ प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन आयोग की सचिव कामिनी गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत आयोग के द्वारा अध्यक्ष व सचिव के द्वारा छात्राओं को सेनेट्री पैड व जलपान का वितरण किया। कार्यक्रम में प्रधानचार्य महिताब गुसाईं, पुलिस विभाग से उप निरीक्षक संगीता नौटियाल, विद्यालय समिति उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राणा, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल, रीता नेगी, दिनेश कुमार, नीलम नेगी व विद्यालय की अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Tags: उत्तराखंड राज्य महिला आयोगदिनेश कुमारनीलम नेगीपुलिस विभाग से उप निरीक्षक संगीता नौटियालपूर्व प्रधान नरेंद्र सिंहप्रधानचार्य महिताब गुसाईंमहिला चिकित्सक श्रीमती वंदना राजपूत जीराष्ट्रीय महिला आयोगरीता नेगीविद्यालय समिति उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राणासरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेजसांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश को मिलेंगे 135 करोड़ः महाराज

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved