Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित

by Rajendra Joshi
June 10, 2025
in देहरादून
0
Satpal maharaj 02
ADVERTISEMENT

देहरादून। प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच 119 (नया एनएच-534) के किमी 175.00 से किमी 196.00 (गुमखाल से सतपुली) तक पक्की सड़क के साथ दो लेन का पुनर्वास और उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाने वाली मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलैंड चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक की हत्या का संज्ञान लेते हुए उक्त कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित करने के एनएच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच 119 (नया एनएच-534) के किमी 175.00 से किमी 196.00 (गुमखाल से सतपुली) तक पक्की सड़क के साथ दो लेन का पुनर्वास और उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाने वाली मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलैंड चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक सुमन देवरानी की हत्या का संज्ञान लेते हुए उक्त कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित करने और दोषी पोकलैंड चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि 7 जून 2025 की रात्रि में पहाड़ कटान के पाश्चात मार्ग को खोले जाने के सम्बन्ध में मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलेन चालक और आवागमन करने वाले यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई जिसके पश्चात पोकलेन वाहन चालक द्वारा 01 यात्री को पोकलेन मशीन द्वारा क्षति पहुंचाई गई जिसके पश्चात उसकी मृत्यु हो गयी। उक्त प्रकरण का लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने विस्तृत संज्ञान लेते हुए कहा कि कार्यदायी कंपनी को अपने कर्मचारियों द्वारा या उनके बीच किसी भी गैरकानूनी, उपद्रवी या अव्यवस्थित आचरण को रोकने के लिए तथा कार्य स्थल के आसपास के क्षेत्र में शांति और लोगों तथा संपत्ति की सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर समय सभी उचित सावधानियां बरतनी चाहिए थीं लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही है। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा कई स्थानों पर कार्यस्थल से पहाड़ कटान के पश्चात मलबा पूर्ण रूप से नहीं हटाया गया है जिससे आने जाने वाले यात्रियों को पूर्ण रूप से सुरक्षित यातायात उपलब्ध नहीं कराया गया।

एनएच अधिकारियों ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के सख्त रुख और उसके निर्देशों का पालन करते हुए तत्काल प्रभाव से कंपनी के अनुबन्ध के निलंबन की संस्तुति कर दी है।

Tags: breaking newslatest newsSatpal maharaj

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post

स्थानांतरण कोई समस्या का समाधान नहीं, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए : कुसुम कण्डवाल

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved