Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चमोली में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा।

by Rajendra Joshi
March 7, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

चमोली | जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियां जोरों पर है। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपादित कराए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बृहस्पतिवार को जनपद चमोली में निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

तहसील सभागार कर्णप्रयाग में आयोजित बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वीप कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढाया जाए। विगत चुनावों में कम मतदान वाले बूथों पर विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाए। ऐसे प्रवासी मतदाता जो राज्य में या राज्य से बाहर रह रहे है, उनसे संपर्क करते हुए अपने बूथ पर मतदान के लिए बुलाया जाए। बुजुर्ग, दिव्यांग तथा महिला मतदाताओं को जागरूक किया जाए। बूथ स्तर पर बीएलओं के माध्यम से प्रत्येक मतदाता से संपर्क बनाते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले पुलिस एवं प्रशासन के कार्मिकों, वाहन चालको को भी मतदान की सुविधा हेतु समय पर पोस्टल बैलेट अथवा इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी किया जाए, ताकि ड्यूटी पर तैनात कोई भी कार्मिक वोट देने से न छूटे।

पोलिंग स्टेशनों पर मतदान सुविधाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सेक्टर एवं पुलिस अधिकारी मिलकर जिले में चिन्हित सभी वल्नरेबल एरिया एवं क्रिटिकल बूथों पर मौजूदा स्थिति का अच्छी तरह से विश्लेषण कर लें। सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने पुलिस को जनपद सीमाओं पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। एफएसटी, एसएसटी, आबकारी, पुलिस एवं संबंधित विभागों को अवैध शराब, मादक पदार्थों, शस्त्रों, नकदी के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही को निर्धारित पोर्टल पर समय से अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जन मुद्वों का समय पर निस्तारण करते हुए चुनाव की सभी तैयारियां पूरी की जाए। इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदाता शपथ भी दिलाई।

-

बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कर्णप्रयाग में स्थित विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मतदेय स्थल राइका कर्णप्रयाग में उन्होंने बीएलओं से पंजीकृत वोटर्स एवं प्रवासी वोटर्स की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रवासी वोटर्स को वोटिंग के दिन अपने बूथ पर मतदान के लिए बुलाया जाए। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से वार्ता भी की।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में पंजीकृत मतदाता, पोलिंग स्टेशन, शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए गठित विभिन्न टीमों, नोडल अधिकारियों, स्वीप गतिविधियों के साथ ही चुनाव की विभिन्न तैयारियों के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल की वर्तमान स्थिति, पुलिस बल की अतिरिक्त मांग, जनपद सीमाओं सहित विभिन्न सुरक्षात्मक पहलुओं की जानकारी दी।

इस दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक रिटर्निंग अधिकारी कर्णप्रयाग संतोष पांडेय, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बद्रीनाथ आरके पांडेय, सहायक रिटर्निंग अधिकारी थराली अबरार अहमद, एसडीएम कमलेश मेहता, नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ मामूर जहां, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कुलदीप गैरोला, नोडल अधिकारी परिवहन ज्योति शंकर मिश्र, नोडल अधिकारी ईटीपीबीएस एवं ईडीसी विजय प्रकाश मौर्य सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Tags: Chamoli newslatest newsमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक की माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved