Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सूबे के नर्सिंग कॉलेजों में पूर्व की भांति रहेगी प्रवेश प्रक्रिया

by Rajendra Joshi
July 2, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय

देहरादून: चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के राजकीय एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया इस बार भी पूर्व की भांति आयोजित की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिये प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही एच.एन.बी. चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी गई है जो भविष्य में नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के लिये आईएनसी गाइडलाइन के अनुरूप ठोस प्रस्ताव तैयार कर शासन को सौंपेगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज दून मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमे चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन, निजी नर्सिंग कॉलेज एसोशिएसन के पदाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभागीय मंत्री ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू न किये जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन व शासन को आडे़ हाथ लिया। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुये विश्वविद्यालय प्रशासन व शासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि छात्रों के भविष्य के लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में नर्सिंग कॉलेज के एसोशिएसन के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखते हुये कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रवेश परीक्षा के तहत निजी कॉलेजों की 50 फीसदी सीटें भी भर पाना संभव नहीं है। लिहाजा पूर्व की भांति 50 फीसदी सीटें निजी संस्थान संचालकों को एसोसिएशन के माध्यम से भरने की अनुमति दे दी जाय।

-

शेष 50 फीसदी सीटें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवंटित की जाय। इसके बावजूद रिक्त रहने वाली सीटों को भरने की अनुमति भी एसोसिएशन को दी जाय। जिस पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओकांर सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के उपरांत तीन काउंसिलिंग के उपरांत भी रिक्त रहने वाली सीटों को निजी संस्थान न्यूनतम अर्ह शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप स्वयं भर सकते हैं यह व्यवस्था नर्सिंग पाठ्यक्रम के अधिनियम में विद्यमान है। दोनों पक्षों को सुनने बाद विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि समय की बाद्धता को देखते हुये इस बार भी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्व की भांति आयोजित की जाय ताकि समय रहते सरकार एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा सके। जबकि अगले शैक्षणिक सत्र के लिये नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी व सुलभ बनाया जायेगा, जिसके लिये मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की जायेगी, जिसमें दो सदस्य निजी नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के भी शामिल किये जायेंगे। समिति की रिपोर्ट व आईएनसी की गाइडलाइन के आधार पर शासन प्रवेश प्रक्रिया के लिये अपने स्तर से नई गाइडलाइन जारी करेगा।

बैठक में सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार, एच.एन.बी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, कुलसचिव मेडिकल विश्वविद्यालय डॉ. आशीष उनियाल, राजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसिल मनीषा ध्यानी, निजी नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारी व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newsCabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawatlatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले फोटोग्राफर भूमेश भारती

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved