Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगी लेटरल एंट्री

by Rajendra Joshi
August 25, 2025
in शिक्षा/रोजगार
0
-
ADVERTISEMENT
  • कक्षा 7, 8, 9 व 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे प्रतिभावन छात्र
  • विभागीय मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत शासनादेश जारी

देहरादून, 25 अगस्त 2025 | प्रदेश में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिये खुशखबरी है। अब इन विद्यालयों में कक्षा-7, 8, 9 एवं कक्षा-11 में रिक्त सीटों पर प्रदेश के होनहारों को लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से दाखिला मिल सकेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिसमें विभागीय अधिकारियों को पार्श्व प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अबतक मात्र कक्षा-6 में ही प्रवेश का प्राविधान था। लेकिन कई छात्र-छात्राओं का अन्यत्र विद्यालयों में चयन होने से उच्चतर कक्षाओं में सीट रिक्त रह जाती थी। ऐसे में विद्यालयों में उपलब्ध भौतिक एवं मानवीय संसाधनों का पूर्ण उपयोग के उद्देश्य से सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय उच्चाधिकारियों को को पार्श्व प्रवेश की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में विद्यालयी शिक्षा सचिव ने शासनादेश जारी कर अधिकारियों को लेटरल एंट्री के माध्यम से इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने के निर्देश दिये हैं। जिसके तहत अब राजीव गांधी नावेदय विद्यालयों में कक्षा-6 के लिये होने वाली प्रवेश परीक्षा के साथ ही कक्षा-7, 8, 9 एवं कक्षा-11 में रिक्त रहने वाली सीटों पर पार्श्व प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। उक्त कक्षाओं में अभ्यर्थियों को श्रेष्ठता के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। इसके अलावा रिक्त सीटों के सापेक्ष एक प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जायेगी ताकि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी द्वारा यदि प्रवेश नहीं लिया जाता है तो रिक्त सीट के सापेक्ष प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थी का चयन किया जा सके। संबंधित कक्षा में प्रवेश हेतु आयु सीमा की गणना/निर्धारण नई शिक्षा नीति के अनुरूप किया जायेगा साथ ही रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आरक्षण राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत अनुमन्य होगा। इसके अलवा कक्षा-7, 8, 9, तथा कक्षा-11 में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से पूर्व कक्षा यथा 6, 7,8 एवं 10 में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पार्श्व परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं ि कवे पार्श्व परीक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चत करें ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ ले सकें।

Tags: dhan singh rawat

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
-

MDDA की बड़ी कार्रवाई, शीशमबाड़ा परवल रोड पर 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved