Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

SGRRU के रोजगार मेले में छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर

by Rajendra Joshi
March 5, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

  • सैकड़ों छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट
  • 25 नामचीन कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए रोजगार मेले में पहुंचीं


देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में फार्मास्यूटिकल, आई.टी., मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आॅटोमाबाइल, रियल इस्टेट, एल एण्ड टी, टाइम्स आॅफ इण्डिया, पतंजलि, हाइक एजुकेशन सहित 25 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट किया। एक दिवसीय रोजगार मेले में एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के कैंपस प्लेसमेंट हुए। चयनित छात्र-छात्राओं को 5 लाख के पैकेज पर चयन हुआ। यह जानकारी एसजीआरआर विश्वविद्यालय प्लेसमेंट समन्वयक डाॅ मनीषा मैदुली ने दी।

-


मंगलवार को एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में रोजगार मेले का शुभारंभ कुलपति डाॅ यशबीर दीवान व कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूडी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नांनदी फाउंडेशन, महिंद्रा ग्रुप के द्वारा रोजगार मेले को स्पोंसर किया गया। रोजगार मेले की विशेषता यह रही कि नामचीन कंपनियों के एच.आर. विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार की तयारी की विस्तृत जानकारी भी मौके पर ही दी। तीन राउंड पर आधारित चयन प्रक्रिया में लिखित, प्रस्तुतिकरण एवम् साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित हुई। विभिन्न नामचीन कंपनियों के मानव संसाधन विभाग के विशेषज्ञों ने करियर चयन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव दिए व उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।

-


रोजगार मेले को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल, इंडस्ट्री इंटरफेस सेल एवम प्लेसमेंट सेल का महत्वपूर्णं योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ आर.पी.सिंह, विश्वविद्यालय समन्वयक, मनोज तिवारी मुख्य कुलानुशासक एवम प्रवक्ता, सुमन विज सहित सभी विभागों के डीन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.

Tags: SGRRU

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

मसूरी विस में सेंट्रल पार्क का हुआ लोकार्पण, वेंडर जोन का शिलान्यास

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved