Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सेना भर्ती रैली खोलने तथा पूर्व भर्ती की लिखित परीक्षा तिथि घोषित करवाने के लिए रक्षा मंत्री से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
May 13, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Soldier Welfare Minister Ganesh Joshi met the Defense Minister to open the Army Recruitment Rally and get the written exam date declared for the pre-recruitment.

गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज की लीज बढ़ाने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री ने की पैरवी।

देहरादून, 13 मई, अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर राज्य के युवाओं के लिए सेना भर्ती खोलने एवं वर्ष 2020 में आयोजित भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित किए जाने पैरवी की।

-
इन विषयों पर रक्षा मंत्री से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी –

1. वर्ष 2020 में सेना के अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ बीआओ द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें जनपद अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधमसिंह नगर एवं चम्पावत के युवाओं ने प्रतिभाग किया। सेना भर्ती रैली में शारीरिक परीक्षा व मेडिकल पास कर चुके युवा तब से लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती निदेशालय द्वारा अभी तक लिखित परीक्षा की तिथि घोषित न होने से चयनित उम्मीदवारों में निराशा छा रही है। युवाओं के भविष्य के दृष्टिगत इस प्रकरण को सैनिक कल्याण मंत्री ने आज रक्षा मंत्री के सम्मुख उठाया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री करेंगे उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले 12 हिमालयी राज्यों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन का उद्घाटन।

2. देहरादून के गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज को सैन्य विभाग (रक्षा सम्पदा) द्वारा अप्रैल 1927 में 90 वर्षों हेतु लीज स्वीकृत की गई थी। कमजोर आर्थिक क्षमता वाले परिवारों के बच्चों के लिए सह-शिक्षा देने वाला क्षेत्र का यह एकमात्र विद्यालय है, जिसका अपना कोई आय का अन्यत्र स्रोत नहीं है। विद्यालय द्वारा सैन्य कार्यालय एस्टेट, रक्षा संपदा अधिकारी, मेरठ कैंट को लीज को आगामी 90 वर्षों के लिए पुनः आवंटित किए जाने संबंधी अनुरोध पूर्व में ही किया जा चुका है। क्षेत्र के होनहार छात्रों को शिक्षा उपलब्ध करवाने के इस विकल्प को पुर्नजीवित करने के की पैरवी भी रक्षा मंत्री के सम्मुख की।

चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का सबसे बड़ा फैसला

उपरोक्त दोनों ही प्रकरणों पर रक्षा मंत्री द्वारा शीघ्र कार्यवाही किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया।

 

Tags: army recruitment rallyDefense MinisterRajnath SinghSoldier Welfare Minister Ganesh Joshiwritten exam

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से सूचना विभाग के उपनिदेशक ने प्राप्त की पीएचडी उपाधि।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved