Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शहीद राईफलमेन नरेश उनियाल स्मृति द्वार का उद्घाटन करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
June 17, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून 17 जून। मंगलवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वर्ष 1988 में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए राईफलमेन नरेश उनियाल की स्मृति में निर्मित द्वार का उद्घाटन किया।
देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ स्थित गुजराड़ा गांव में शहीद द्वार के उद्घाटन अवसर पर सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद द्वार के निर्माण के लिए गुजराड़ा जनकल्याण समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं नरेेेश उनियाल की बहादुरी को अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि हम दोनों एक ही बटालियन (14 गढ़वाल राईफल) में थे। वे एक जांबाज सिपाही थे। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि वह मेरे पारिवारिक मित्र थे और हम दोनों एक ही पल्टन में सिक्किम इत्यादि स्थानों पर एक साथ तैनात रहे। उन्होंने कहा कि शहीद फुटबाल का अच्छे खिलाड़ी थे। मंत्री ने कहा कि शहीद की याद में प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाऐगा। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शहीदों के सम्मान में सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। जहां देश के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का नाम अंकित किया जाएगा। केन्द्र में मोदी सरकार और प्रदेश में धामी सरकार द्वारा सैनिकों के सम्मान एवं कल्याण में कई प्रभावशाली कदम उठाए गए।

-

विदित हो कि अक्टूबर 1988 में सियाचिन ग्लेशियर में ‘‘ऑपरेशन मेघदूत‘‘ चलाया गया था, जिसमें हमारे जांबाज सैनिक नरेश उनियाल 17 अक्टूबर, 1988 को शहीद हो गए थे और उन्हीं की स्मृति में गुजराड़ा जनकल्याण समिति द्वारा इस भव्य शहीद स्मृति द्वार का निर्माण किया गया है। जब नरेश उनियाल शहीद हुए थे, तब वे अपने पीछे तीन भाईयों, पत्नी एवं अपनी एक माह की पुत्री को छोड़ गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और शहीद नरेश उनियाल ने एक साथ सेना में देशसेवा की और आज उनके साथी राईफलमैन गणेश जोशी, जो वर्तमान में सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री हैं, वह अपने साथी राईफलमैन शहीद नरेश उनियाल की स्मृति में निर्मित शहीद द्वार का उद्घाटन कर रहे हैं।

इस अवसर पर देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक विंग कमाण्डर (सेनि) निधि बधानी, महेश उनियाल, शहीद की पुत्री निधि, अजय उनियाल, शमशेर सिंह बिष्ट, पार्षद अभिषेक पंत, पार्षद महिमा पुण्डीर, सुरेश उनियाल, दिनेश उनियाल, सुरेन्द्र राणा, अनुज कौशल, सूरज उनियाल, दीपक फरासी, जोंटी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
rekha arya

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सभी जनपदों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं : रेखा आर्या

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved